फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बिजली कटौती, रात की नींद और दिन का चैन गायब

बिजली कटौती, रात की नींद और दिन का चैन गायब

Thu, 07 Sep 2017 11:12 PM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
बिजली कटौती, रात की नींद और दिन का चैन गायब
देवरिया। बिजली की कटौती से उपभोक्ताओं की मुसीबत कम नहीं हो सकी है। हाईटेंशन तार बदलने से दिन में बिजली गुल रही। इसके पूर्व तार टूटने से दो सब-स्टेशन की आपूर्ति बुधवार की रात को बाधित रही। बच्चों को स्कूल भेजने में घरवाले परेशान हो गए। बिजली की आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों को सुकून मिला।
विज्ञापन

सीसी रोड कुशवाहा गेट के पास गुरुवार को दिन में हाईटेंशन तार बदला जा रहा था। इसके चलते राघवनगर, हनुमान मंदिर, देवरिया खास, पंचमुखी हनुमान मंदिर, उमानगर आदि इलाकों में सुबह से बिजली गुल कर दी गई। समय के साथ सूरज तपिश का अहसास कराता रहा। किसी तरह महिलाओं ने समय गुजारा। दोपहर का लंच तैयार करने में बेबस दिखी। स्कूल से घर लौटें बच्चे गर्मी से बेहाल हो गए। मम्मियों ने किसी तरह बच्चों को मनाया। इसके बाद भोजन कर सके। दोपहर तीन बजे से मौसम ने यू-टर्न लिया। आसमान में बादल छाने के साथ हवा भी चलने लगी। हालांकि बिजली आपूर्ति वाले मोहल्लों में लोगों को राहत मिली। उधर, भटवलिया सब स्टेशन के पीछे बुधवार की रात आठ बजे तार टूट गया। इसके चलते रामलीला मैदान सब स्टेशन और बैतालपुर सब स्टेशन से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। मशक्कत के बाद रात एक बजे तार को जोड़ा जा सका। इसके बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई, लेकिन लो वोल्टेज से लोग जूझने लगे, इससे मालवीय रोड, तहसील रोड, अबुबकर नगर, अहमद नगर, अली नगर, सीसी रोड, बजाजी रोड आदि इलाके के लोग परेशान दिखे। सुबह 6.30 बजे बिजली आई इसके बाद कामकाज निपटाने में लोग जुट गए लेकिन एक घंटा के बाद दोबारा बिजली गुल हो गई। बिजली की आवाजाही दोपहर तक जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed