{"_id":"67b22d8e9aff029d8307d2a6","slug":"14-henchmen-of-raftaar-gang-arrested-stir-among-the-elders-deoria-news-c-208-1-deo1004-147340-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: रफ्तार गैंग के 14 गुर्गे गिरफ्तार, मनबढ़ों में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: रफ्तार गैंग के 14 गुर्गे गिरफ्तार, मनबढ़ों में हड़कंप
Sun, 16 Feb 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
मदनपुर/बरहज। रील बना कर दहशत फैला रहे रफ्तार गैंग के 14 गुर्गों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक सप्ताह से क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में पुलिस सघन जांच अभियान चला रही थी।
पुलिस की कार्रवाई से रफ्तार और बादशाह सम्राट गैंग के गुर्गों में हड़कंप मचा है। रविवार को पुलिस ने रफ्तार गैंग के गुर्गों का चालान कर दिया।
थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गैंग के गुर्गे रील बना कर सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट कर रहे थे। रील बनाने के दौरान कई लोगों से मारपीट की सूचना मिल रही थी।
पुलिस की अलग-अलग टीमें बना कर रफ्तार गैंग के सदस्यों को पकड़ा गया है। पुलिस सूत्रों की मानें तो गैंग के कुछ और सदस्य जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में आ सकते हैं।
विज्ञापन
रफ्तार गैंग के इन सदस्यों की हुई गिरफ्तारी : चंदन चौहान पुत्र मनीष चौहान निवासी भीखमपुरा, करमहा, थाना बरहज, शिव प्रताप यादव निवासी खुदिया बुजुर्ग, विकास गौड़ मनीष चौहान, शिवेन्द्र सिंह, नीरज गुप्ता निवासी नकईल, धर्मवीर सिंह, अमित यादव, प्रदीप यादव, हिमांशु यादव, संदीप मिश्रा निवासी केवटलिया, विकास यादव निवासी मनिहरपुर, अतुल सिंह निवासी समोगर, अमनपाल निवासी देवकली जयराम को गिरफ्तार कर सोशल मीडिया के माध्यम से समाज में भय बनाने के आरोप में पुलिस ने चालान किया। इस गिरोह में 18 से 19 वर्ष के युवकों की संख्या छह के करीब है। वहीं शेष 20 से 25 वर्ष तक के आयु के बीच में के है।
थाने के गेट से लौट रहे कई सफेदपोश : मदनपुर पुलिस की गिरफ्त में आए रफ्तार गैंग के सदस्यों को छुड़ाने के लिए उनके अभिभावकों ने कुछ सफेदपोशों की परिक्रमा की। इस दौरान कुछ सफेदपोश पुलिस से पैरवी करने भी पहुंचे, लेकिन मदनपुर थानाध्यक्ष के सख्त तेवर देख वे गेट से ही लौट गए। रफ्तार गैंग के सदस्यों पर कार्रवाई की खबर पर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने पुलिस की सराहना की।
गैंग के गुर्गों ने सोशल मीडिया से बनाई दूरी : सोशल मीडिया पर रफ्तार गैंग के नाम से सक्रिय कई युवा पुलिस की कार्रवाई से शांत हो गए हैं। रुद्रपुर क्षेत्र के सहनकोट, दुग्धेश्वरनाथ मंदिर, बथुआ रीवर फ्रंट, करमेल मंदिर आदि स्थानों पर बाइक लेकर जुटने वाले रफ्तार गैंग के गुर्गे सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने से परहेज कर रहे हैं। क्षेत्र के जंगल पिपरा, अवस्थी, विठ्ठलपुर, करमेल, लुअठही, लालपुर आदि गांव के चौराहे पर खड़ा होकर वीडियो बनाने वाले युवक फरार बताए जा रहे हैं।