फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   साकार करेंगे रवींद्र किशोर शाही का सपना

साकार करेंगे रवींद्र किशोर शाही का सपना

Thu, 18 Oct 2018 10:41 PM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
साकार करेंगे रवींद्र किशोर शाही का सपना
पथरदेवा के महुआरी में स्व रविन्द्र किशोर शाही के श्रधांजलि सभा को कृषी मन्त्री सूर्य प्रताप शाही ने संबोधित किया। - फोटो : अमर उजाला
बघौचघाट। रवींद्र किशोर शाही का जीवन समाजसेवा में बीत गया। जनसंघ के समय भाजपा के सिर्फ दो सांसद ही सदन तक पहुंचे थे। इसमें एक रवींद्र किशोर शामिल रहे। उन नेताओं के संघर्षों देन है कि आज पूरे देश में भाजपा का परचम लहरा रहा है। यह बातें गुरुवार को कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पथरदेवा के महुआरी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित रवींद्र किशोर शाही की पुण्यतिथि कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि रवींद्र किशोर शाही और उनके साथ काम करने वाले कार्यकर्ताओं ने जो बीज जनसंघ के रूप में बोया था, आज वह बीजेपी के रूप में पूरे देश में फल-फूल रहा है। भाजपा की अगुवाई में पूरा देश विकास के पथ पर अग्रसर है। रवींद्र किशोर शाही ने सपना देखा था कि गांव का गरीब जब खुशहाल होगा, तभी देश आगे बढ़ेगा। आज 12 करोड़ घरों में बीजेपी की सरकार ने मुफ्त गैस कनेक्शन देकर यह साबित किया है कि यह सरकार गरीबों की है। मोदी सरकार ने पूरे विश्व में अपना लोहा मनवा दिया है। कार्यक्रम में राज्यमंत्री जयप्रकाश निषाद, सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा, फाजिलनगर विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, सलेमपुर विधायक काली प्रसाद, सदर विधायक जन्मेजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, जिलाध्यक्ष अंतर्यामी सिंह, विजय बहादुर दुबे, मुरारी मोहन शाही, संजीत धर द्विवेदी, जलालुदीन खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed