{"_id":"5bb3a5a8867a557fe0599995","slug":"131538500008-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजिक और सरकारी क्षेत्रों में बेहतर योगदान के लिए हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजिक और सरकारी क्षेत्रों में बेहतर योगदान के लिए हुए सम्मानित
Updated Tue, 02 Oct 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
रेडक्रास सोसाइटी के तरफ से उतकृष्ट कार्य करने वाले लोगो को जिलाधिकारी अमित किशोर व एसपी एन कोलांची ने सम्मानित किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से गांधी जयंती पर सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन जिला अस्पताल कैंपस में किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाले 50 लोगों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री जी के चित्र पर दीप जलाकर डीएम और एसपी ने किया।
मुख्य अतिथि एसपी एन.कोलांची ने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी सामाजिक कार्यों को लेकर जागरूक रहती है और लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करती है। विशिष्ट अतिथि सीएमओ डॉ. धीरेंद्र कुमार ने कहा कि सामाजिक कार्यों के प्रति रेडक्रॉस सोसाइटी ने जो कार्य किया है, वह सराहनीय है। इस दौरान लार के चिकित्साधिकारी डॉ. बीबी सिंह, ग्रामीण क्षेत्र में मोतियाबिंद का प्रदेश में सर्वाधिक ऑपरेशन करने वाले डॉ. महबूब आजम, एईएस-जेई में उत्कृष्ट योगदान देने वाले डॉ. आरके श्रीवास्तव और उत्कृष्ट काम करने वाले चीफ फार्मासिस्ट संजय श्रीवास्तव, डॉ. अल्पना रानी गुप्ता, मो. इरफान अली, लिपिक रामदुलारे, स्वच्छता प्रबंधक विनय कमल को सम्मानित किया गया। इसके अलावा समाज कल्याण अधिकारी दीनानाथ शुक्ल, सीओ वरुण मिश्र, एसपी पीआरओ नवीन चौधरी, कोतवाल विजय नारायण, प्रधान सहायक लिपिक रामधनेश यादव, सहायक मुख्य विकास अधिकारी योगेश मद्धेशिया, स्वच्छता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने पर अजय दुबे, नायब तहसीलदार सदर रामसहाय दुबे, जीआईसी के प्रधानाचार्य पीके शर्मा, भूलेख लिपिक संजय कुमार, रामपुर कारखाना के एचआई मुरलीधर चौरसिया, वरिष्ठ स्वास्थ्य पर्यवेक्षक सुदर्शन चौहान, बीईओ सदर विनोद त्रिपाठी, सह समन्वयक देसही छेदीलाल, पैथालाजिस्ट ब्लड बैंक डॉ. सुभाष सिंह, एलटी तेजभान प्रसाद को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। वहीं, रक्तदान के प्रति सक्रिय रहने वाले संत निरंकारी मंडल, अमर उजाला फाउंडेशन, मारवाड़ी युवा मंच, देवरिया एकता सेवा समिति आदि संस्थाओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएम अमित किशोर और संचालन रविकांत मणि ने किया।