फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   छात्राओं ने शिक्षिका व वार्डेन पर लगाए आरोप

छात्राओं ने शिक्षिका व वार्डेन पर लगाए आरोप

Fri, 20 Jul 2018 10:25 PM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
छात्राओं ने शिक्षिका व वार्डेन पर लगाए आरोप
छात्राओं ने शिक्षिका व वार्डेन पर लगाए आरोप
विज्ञापन


उत्पीड़न के चलते दो छात्राओं ने छोड़ दिया विद्यालय
कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय का है मामला
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर कारखाना। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की दो छात्राओं ने शिक्षिका और एक वार्डेन पर गंभीर आरोप लगाया है। छात्राओं का आरोप है कि उत्पीड़न के चलते उन्होंने कॉलेज छोड़ दिया है। पढ़ाई बंद कर दी है। दोनों ने मामले की बीएसए को पत्र भेजकर शिकायत की है।

शिकायती पत्र में विकासखंड के सामी पट्टी गांव निवासी सलीमुन अंसारी और नासरीन का कहना है कि कॉलेज की एक फुल टाइम टीचर अपनी दो बेटियों को छात्रावास में रखती हैं और उन्हें देवरिया पढ़ाती हैं। उनके कपड़े, बर्तन साफ कराना से लेकर अन्य सभी काम उन्हीं से कराती हैं। वार्डन भी शिकायत करने पर उन्हें ही डांटती हैं। अगर कोई छात्रा काम करने से इन्कार करती है तो वार्डन और शिक्षिका उनकी जमकर पिटाई करती हैं। इसके चलते दोनों छात्राओं ने छात्रावास छोड़ दिया है और उनकी पढ़ाई भी बंद हो गई है। दोनों का कहना है कि इनके उत्पीड़न से दिन पर दिन स्कूल में संख्या घटती जा रही है। अन्य छात्राएं भी वार्डन और शिक्षिका के उत्पीड़न की शिकार हैं, लेकिन डर के चलते किसी से कुछ कह नहीं पा रही हैं। इस संबंध में वार्डेन अर्चना सिंह का कहना है कि लड़कियों का आरोप निराधार है। उनके परिजन आकर यह कह कर यहां से ले गए कि लड़कियां अब बाहर पढे़ंगी। यहां किसी भी छात्रा से कोई काम नहीं कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed