{"_id":"5b044d204f1c1beb408b7112","slug":"131527008544-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल कैंपस में बनेगा मेडिकल कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल कैंपस में बनेगा मेडिकल कॉलेज
Updated Tue, 22 May 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल कैंपस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। शहर से नौ किमी दूर होने के कारण उसरा में मेडिकल कॉलेज के लिए प्रस्तावित जमीन को चिकित्सा-शिक्षा महानिदेशक ने मंगलवार को खारिज कर दिया। जिला अस्पताल कैंपस में ही मेडिकल कॉलेज निर्माण होने की बात कही। मेडिकल कॉलेज के लिए 20 एकड़ जमीन की जरूरत है, जबकि 27.87 एकड़ जमीन उपलब्ध है। सब कुछ ठीक रहा तो बहुत जल्द शासन की मुहर लग जाएगी।
दो साल से देवरिया में मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए पहल चल रहा है। जिला प्रशासन और शासन के बीच इसको लेकर लगातार पत्राचार जारी है। जिला प्रशासन ने उसरा बाजार में 11 एकड़ जमीन इसके लिए चिह्नित कर इसकी रिपोर्ट शासन को भेज दिया था। वहीं जिला अस्पताल कैंपस में दो एकड़ से अधिक जमीन 100 बेड का अस्पताल और नर्सेज हास्टल के लिए चिह्नित किया गया था। जमीन की कमी के कारण इलाज और रहने की सुविधा जिला अस्पताल कैंपस और पढ़ाई की सुविधा उसरा बाजार में होने की योजना थी। सोमवार को चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक कार्यालय से आई टीम ने जिला अस्पताल कैंपस में प्रस्तावित जमीन का सर्वे किया। इसका अभिलेख खंगाला गया तो साथ में मौजूद नायब तहसीलदार ने बताया कि 27.87 एकड़ जमीन जिला अस्पताल में मौजूद है। अधिकांश जमीनों पर जर्जर भवन हैं जो उपयोग में नहीं हैं। मंगलवार को पहुंचे चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक डॉ. केके गुप्ता ने जमीन का सर्वे किया। उसरा बाजार को शहर से दूर बताते हुए प्रस्ताव को खारिज कर दिया। जिला अस्पताल कैंपस में ही मेडिकल कॉलेज निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार किया। पूरे दिन महानिदेशक, नायब तहसीलदार रामसहाय दुबे, सीएमओ डॉ. रामनिवास, सीएमएस डॉ. छोटेलाल, डॉ. सचिन, डॉ. एचके मिश्रा ने राजस्व विभाग की ओर से उपलब्ध कराए गए अभिलेखों के माध्यम से जमीन का सर्वे किया। चिकित्सा शिक्षा महानिदेशक डॉ. केके गुप्ता ने बताया कि शहर से उसरा बाजार की दूरी अधिक है। इसलिए वहां मेडिकल कॉलेज बनाने का कोई मतलब नहीं है। मेडिकल कॉलेज के लिए 20 एकड़ जमीन की जरूरत है। उससे ज्यादा जमीन यहां पर उपलब्ध है। इसका प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा और अनुमति मिलने के बाद मेडिकल कॉलेज का निर्माण यहीं पर होगा।