{"_id":"5a749d8e4f1c1b80268b7ef2","slug":"131517591950-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का हित वाला यह है बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का हित वाला यह है बजट
Fri, 02 Feb 2018 11:28 PM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने अच्छा बजट आने पर शहर के सुभाष चौक पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
देवरिया। आम बजट किसानों और गांवों पर केंद्रीय होने से भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता गदगद हैं। शुक्रवार को सुभाष चौक पर कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटीं। पटाखे फोड़े। जिला संयोजक संजय तिवारी की अध्यक्षता में एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। किसान मोर्चा के पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मारकंडेय तिवारी ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार किसानों के हित में बजट पेश हुआ है। क्षेत्रीय मंत्री जीतेंद्र पांडेय ने कहा कि मोदी सरकार ने आम बजट में किसानों के हित को सर्वोच्च स्थान दिया है। जिला संयोजक संजय तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार का यह बजट पूरी तरह आमजन को समर्पित है। मोदी सरकार ने किसानों को उनकी फसल की लागत से डेढ़ गुना दाम देने का फैसला किया है। इससे किसानों का पलायन रुकेगा। किसान नेता महेंद्र सिंह ने कहा कि कृषि एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रिकॉर्ड धनराशि का आवंटन किया गया है। श्रीनिवास मणि ने कहा कि स्वामीनाथन कमीशन की रिपोर्ट को लागू कर मोदी सरकार ने किसानों को खुशहाल और विपक्षियों को हताश कर दिया है। जिला मंत्री अखिलेश त्रिपाठी ने कहा कि आज तक का सबसे संतुलित जनोपयोगी बजट है। इस दौरान अजय उपाध्याय, राकेश सिंह, अशोक मिश्र, जयप्रकाश सिंह, प्रमोद सिंह, उग्रसेन राव, राहुल मणि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।