{"_id":"5a3d3b024f1c1bd1408be61f","slug":"131513962242-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकपा माले ने फूंका सीएम का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकपा माले ने फूंका सीएम का पुतला
Updated Fri, 22 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
शहर के सुभाष चौक पर एपवा कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री योगी अदित्य नाथ का पुतला फूंका।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। भाकपा माले चंदौली कमेटी के सदस्य और किसान नेता दिनेश मौर्य की हत्या के विरोध में शुक्रवार को सुभाष चौक पर सीएम का पुतला जलाया। इसके पहले कार्यकर्ताओं ने एपवा कार्यालय से जुलूस निकाला। सरकार विरोध नारेबाजी की गई।
भाकपा माले की जिला कमेटी की सदस्य गीता पांडेय ने कहा कि यूपी में महिलाओं के साथ गैंगरेप, हत्या, लूट, छिनैती की घटनाएं बढ़ गई हैं। मुख्यमंत्री यह कह रहे हैं कि प्रदेश से अपराधी भाग गए हैं। यदि अपराधी प्रदेश में नहीं हैं तो अपराध कहां से हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नौजवानों को गुमराह कर रही है। रोजगार देने का ढिंढोरा तो पीटा जा रहा है, लेकिन बेरोजगारी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि किसान नेता की हत्या में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर पार्टी पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी। सविता सिंह ने कहा कि भाजपा ने बड़े-बड़े वादे कर सत्ता तो हासिल कर ली, अब उसे पूरा करने में दिक्कत आ रही है। उर्मिला ने कहा कि भाजपा झूठे वादों में माहिर है। इस दौरान राजकुमारी, सुनीता, सुभावती देवी, कमलावती देवी, सोना देवी आदि मौजूद रहीं।