{"_id":"5a1af4ff4f1c1b72548bf8b6","slug":"131511716095-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया में 57.01 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया में 57.01 फीसदी मतदान
Updated Sun, 26 Nov 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
मतदान कर रहे वोटरों ने मतदान में दिलचस्पी दिखाई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। निकाय चुनाव के द्वितीय चरण में रविवार को छिटपुट विवादों और झड़प की घटनाओं के बीच देवरिया जिले में कुल 57.01 फीसदी मतदान हुआ। भटनी के संगवेद संस्कृत महाविद्यालय में वोटिंग के दौरान हुए विवाद में पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति को काबू में किया। देवरिया, बरहज, रुद्रपुर और बरियारपुर में भी मामूली विवाद हुए। कई जगहों पर तनाव की स्थिति उत्पन्न हुई, लेकिन पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी से मामला बिगड़ने नहीं पाया।
जिले में दो नगर पालिका और नौ टाउन एरिया हैं। सबसे अधिक मतदान नगर पंचायत गौरीबाजार में 71.20 प्रतिशत हुआ। इसके बाद भटनी में 70.81 मतदान हुआ। नवसृजित बरियारपुर नगर पंचायत में 63.51, रामपुर कारखाना में 65.10, रुद्रपुर में 61.53, मझौलीराज में 57.33, लार में 60.10, भाटपाररानी में 62.39 और सलेमपुर में 60.00 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नगर पालिका परिषद गौरा-बरहज में 62.34 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे दयनीय स्थिति देवरिया नगर पालिका परिषद की रही। यहां मात्र 49.64 प्रतिशत मतदाता ही घर से मतदान केंद्र तक पहुंचे। जिले में अध्यक्ष पद के कुल 145 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इन प्रत्याशियों के चुनावी भाग्य का फैसला मतदाताओं ने रविवार को मतपेटिकाओं में बंद कर दिया। देवरिया नगर पालिका के वार्ड नंबर 23 के मतदान केंद्र पर विवाद के चलते पुलिस ने भरत मद्देशिया की पिटाई कर दी। वार्ड नंबर तीन में कुछ लोगों ने बीएलओ को पीटा। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हो गया। बरियारपुर नगर पंचायत के भड़सरा में फर्जी वोटिंग को लेकर विवाद हुआ। पुलिस ने लाठी पटक कर सभी को भगाया। रुद्रपुर के दुग्धेश्वरनाथ वार्ड में भी विवाद हुआ। बरहज में दो जगहों पर विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई, जिसे शांत करा दिया गया।