{"_id":"59c159b64f1c1b7d688b57c0","slug":"131505843638-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुम्बई के गणेश मंदिर के तर्ज पर बन रहा पांडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुम्बई के गणेश मंदिर के तर्ज पर बन रहा पांडाल
Updated Tue, 19 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। शारदीय नवरात्र पूजन की तैयारी में लोग जुटे हैं। नगर विकास मंच की ओर से इस साल मुंबई के गणेश मंदिर के तर्ज पर करीब छह लाख की लागत से पंडाल बनाया जा रहा है। दरभंगा और राजस्थान से आए कलाकार अंतिम रूप देने की तैयारी में है। इसके अलावा नवलपुर चौराहे पर भी भव्य दुर्गा पंडाल का निर्माण हो रहा है।
सोहनाग रोड में नगर विकास मंच की ओर से भव्य पंडाल में देवी प्रतिमा रखी जाती है। जनपद में कई सालों से यह मूर्ति प्रथम स्थान आती है। एक माह से पंडाल बनाने का कार्य शुरू हुआ। आयोजक बंजरिया के प्रधान राकेश सिंह बताया कि मुंबई की गणेश मंदिर के तर्ज पर पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। पंडाल में 700 बांस, 50 बंडल रस्सी, दो पिकअप बीट आदि सामानों के जरिए कलाकार तैयार कर रहे हैं। दरभंगा से आए भरोषी रंजीत और राजस्थान के सोगारथ अपने साथियों के साथ मिलकर पंडाल को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। पंडाल की लंबाई 75 फीट और चौड़ाई 40 फीट होगी। हर वर्ष अलग अलग मंदिरों के रूप में पंडाल को सजाया जाता है। कोलकाता के मूर्तिकार प्रतिमा निर्माण का कार्य कर रहे हैं।