{"_id":"59c159aa4f1c1b36688b58c3","slug":"131505843626-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली न मिलने से एसडीओ व चेयरमैन में नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली न मिलने से एसडीओ व चेयरमैन में नोकझोंक
Updated Tue, 19 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटनी। नगर में बिजली की समस्या काफी दयनीय है। इसको लेकर चेयरमैन और एसडीओ में नोकझोंक हुई। लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। चेयरमैन ने डीएम को पत्र देकर बिजली विभाग के अफसरों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
नगर के ठाकुरजी कुटी, इसरी गुलजार टोला, हतवां समेत कई वार्डों का ट्रांसफार्मर चार माह से जल चुका है। इसको लेकर वार्ड वासियों ने बिजली विभाग के जिम्मेदारों को शिकायती पत्र देकर ठीक कराने की मांग की है। अफसरों के शिथिलता के चलते चार माह बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका है। जबकि सरकार ने फरमान जारी किया है कि जले हुए ट्रांसफार्मर को 24 घंटे के अंदर बदल दिया जाएगा। विभागीय लापरवाही के चलते लोगों को उमस भरी गर्मी में इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। इसको लेकर मंगलवार को चेयरमैन विजय कुमार गुप्त एसडीओ से ट्रांसफार्मर लगवाने व नगर में बिजली व्यवस्था को ठीक करने लिए शिकायत की। इसी बीच किसी बात को लेकर एसडीओ और चेयरमैन में तकरार और नोकझोंक शुरू हो गई। चेयरमैन के तेवर को देखकर एसडीओ बैकफुट पर आ गए। नगर की बिजली व्यवस्था को जल्द ही ठीक कराने की बात कही।