{"_id":"59aae8b74f1c1be2278b4dfa","slug":"131504372919-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घण्टे बाद भी शातिर बदमाश को गिरफ्तार नही कर पाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घण्टे बाद भी शातिर बदमाश को गिरफ्तार नही कर पाई पुलिस
Updated Sat, 02 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। सेवानिवृत्त शिक्षक से दिनदहाड़े लूट करने वाले शातिर बदमाश को पुलिस 24 घंटे बाद भी नहीं पकड़ सकी। पुलिस की नाक के नीचे हुई वारदात से आम लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। बदमाश की तलाश में पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली।
मईल थाना के कुंडौली गांव निवासी कृष्णानंद सिंह शुक्रवार को एसबीआई की शाखा से दो लाख रुपये निकाले। घर जाने के लिए बस स्टैंड की ओर पैदल जा रहे थे। इसी बीच बाइक सवार शातिर बदमाश हरिवंश यादव एक साथी के साथ रकम से भरा बैग लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश कोतवाली के सामने से देवरिया की ओर भाग निकले। पुलिस बदमाश और उसके साथी पर केस दर्ज कर लिया है। कोतवाली के पास हुई लूट की घटना से लोग सहम गए हैं। बदमाश और उसके साथी की गिरफ्तारी के लिए कोतवाली पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच की टीम लगी है। सीओ शितांशु यादव ने बताया कि बदमाश की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगी हैं। रात को दबिश दी गई थी, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आया।
जेल से बाहर आते ही दिखाया टेरर
भठवा धर्मपुर का रहने वाला हरिवंश यादव कम उम्र में गलत संगत में फंसकर अपराध से नाता जोड़ लिया। उसके पिता निहायत शरीफ हैं और मुंबई में फल बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते है। मां-बाप का इकलौता बेटा हरिवंश पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार कोतवाली के सबसे ज्यादा अपराधों को अंजाम देने वाला बदमाश है। कुशीनगर में बैंक लूट, छिनैती, हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर अपराधों को अंजाम दे चुका है। एक सप्ताह पूर्व वह जेल से बाहर आया था। पुलिस अभी कुछ समझती कि उसने टेरर दिखा दिया।