फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बच्चों के विवाद में मनबढ़ों ने घर में घुस कर पीटा

बच्चों के विवाद में मनबढ़ों ने घर में घुस कर पीटा

Fri, 01 Sep 2017 11:44 PM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में मनबढ़ों ने घर में घुस कर पीटा
रामपुर कारखाना। पकड़ी वीरभद्र में गुरुवार की रात बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। मनबढ़ों ने परिषदीय विद्यालय के शिक्षक के घर में घुस कर मारपीट की। शिक्षक समेत एक पक्ष के कई लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

पकड़ी वीरभद्र निवासी बृजराज परिषदीय विद्यालय में शिक्षक हैं। गुरुवार की रात आठ बजे के करीब परिवार के एक बच्चे से गांव के ही रामदास के घर के बच्चों से विवाद हो गया। आसपास के लोगों ने समझाकर मामला शांत करा दिया। इस बात से खार खाए रामदास के परिजन देर रात बृजराज के घर पहुंच गए और मारपीट की। घटना में एक ही पक्ष के बृजराज, चांदनी, उपासना, नीतू, सुष्मिता और विमलेश को गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना पर पहुंची यूपी-100 और रामपुर कारखाना पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। घटना के बाद आरोपी घर छोड़ कर भाग गए। पुलिस ने शिक्षक बृजलाल की तहरीर पर बलवा तथा दूसरे पक्ष से एनसीआर की कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष प्रभातेश श्रीवास्तव ने कहा कि मारपीट की सूचना पर सिपाहियों को भेजा गया था। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed