{"_id":"596cf3d74f1c1beb068b45d3","slug":"131500312535-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्डधारकों की परेशानी का सबब बना इलेक्ट्रानिक मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्डधारकों की परेशानी का सबब बना इलेक्ट्रानिक मशीन
Updated Mon, 17 Jul 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर (देवरिया)। नगर के कार्डधारकों के लिए ई-पॉश (इलेक्ट्रानिक्स मशीन) परेशानी का सबब बन गया है। सर्वर डाउन और अंगूठा एक्सेप्ट नहीं होने की वजह से कार्डधारकों को राशन नहीं मिल पा रहा है। इसको लेकर नगर के कोटेदार भी परेशान है। लार बाजार के लोगों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेेतवनी दिया है।
एक जुलाई से नगर के सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर ई-पॉश मशीन के जरिए कार्डधारकों को राशन मिलना शुरू हुआ है। राशन के लिए दुकान पर पहुंच रहे कार्डधारकों को घंटों इंतजार के बाद वापस लौटना पड़ रहा है। इसकी वजह सर्वर डाउन और कार्डधारकों का अंगूठा एक्सेप्ट नहीं होना बताया जा रहा है। पूूर्ति निरीक्षक अभिषेक सिंह की माने तो यह तकनिकी दिक्कत है। इसकी शिकायतें आय दिन आ रही है। कार्डधारक के परिवार के सभी सदस्यों का आधार लिंक होना जरूरी है। कार्यालय पर आने वाले लोगों का आधार लिंक किया जा रहा है। इस समस्या से उच्चाधिकारियों को भी अवगत करा दियागया है। शिकायत करने वालों में मोहम्मद, फारूक, प्रमोद आदि शामिल रहे।