{"_id":"6ae248aaa86b5c23d60eabc7","slug":"122-objections-raised-regarding-up-board-examination-centers-decision-to-be-taken-after-verification-deoria-news-c-208-1-deo1009-195419-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर 122 आपत्तियां, सत्यापन के बाद होगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर 122 आपत्तियां, सत्यापन के बाद होगा फैसला
विज्ञापन
देवरिया। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जारी केंद्रों की अंतरिम सूची पर बुधवार तक 122 विद्यालयों ने आपत्तियां दाखिल कीं। कोई अपने विद्यालय को केंद्र बनाने तो कोई अधिक दूरी पर केंद्र आवंटित होने के कारण बदलाव की मांग कर रहा है। दो विद्यालयों ने अपने यहां आवंटित केंद्र हटाने की भी मांग की है।
जिले में जारी अंतरिम सूची में 160 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इनमें तीन राजकीय, 95 अशासकीय सहायता प्राप्त और 62 वित्तविहीन विद्यालय शामिल हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के कुल 1,15,767 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। अब आपत्तियों का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। इसके बाद जिलास्तरीय समिति की संस्तुति बोर्ड को भेजी जाएगी।
भागीरथी इंटर कॉलेज सिसवां, करौंदी, यूपी पब्लिक स्कूल रामनाथ देवरिया और वाईवाईबी इंटर कॉलेज उसरा बाजार ने अपने विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाने की मांग की है। बाहर सिंह श्रीनेत इंटर कॉलेज इंदूपुर और इंटर कॉलेज पिंडी की ओर से भी केंद्र बनाने के लिए आपत्ति दी गई है।
विज्ञापन
दूरी अधिक होने पर बदलाव की मांग
स्वर्गीय बद्रीनाथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर का केंद्र 14 किलोमीटर दूर नवतप्पी इंटर कॉलेज गढ़रामपुर में बनाया गया है। वहीं, सर्वोदय इंटर कॉलेज बेलही तरकुलवा का केंद्र 20 किलोमीटर दूर सत्यप्रकाश विवेकानंद इंटर कॉलेज मुसहरी में आवंटित है। शहीद भगत सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बभनी, भटनी ने भी केंद्र की दूरी अधिक होने का हवाला देकर बदलाव की मांग की है।
दो विद्यालयों ने केंद्र हटाने की मांग की
जवाहर लाल रघुनंदन इंटर कॉलेज यमुनामठ कसिली और महंथ राम नरेश दास इंटर कॉलेज मठ दमोदरा, चनुकी ने अपने यहां आवंटित परीक्षा केंद्र हटाने के लिए आपत्ति दाखिल की है।
अंतरिम सूची पर 122 आपत्तियां मिली हैं। इनका भौतिक सत्यापन कराने के बाद जिलास्तरीय समिति परीक्षण कर संस्तुति बोर्ड को भेजेगी।
- नीलेश पांडेय, सह जिला विद्यालय निरीक्षक