फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   12 students grabbed in cheating

12 परीक्षार्थी हिन्दी में नकल करते पकड़े गए

Fri, 19 Feb 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला/देवरिया
अमर उजाला/देवरिया Updated Fri, 19 Feb 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन दोनों पाली में 11 परीक्षार्थी हिंदी की विषय की परीक्षा में नकल करते हुए पकड़े गए हैं। वहीं, ड्यूटी में लापरवाही करने पर चार कक्ष निरीक्षकों को कार्य मुक्त कर दिया गया है। 10वीं की परीक्षा में 18643 परीक्षार्थी अनुपस्थित मिले हैं।
विज्ञापन

प्रथम पाली में हाईस्कूल हिन्दी विषय की परीक्षा थी। पहले दिन अव्यवस्था के बीच परीक्षाएं हुई। सेक्टर मजिस्ट्रेट शासकीय वाहन के लिए तरस गए। कुछ सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने अधीनस्थों को जिम्मेदारी देकर किनारे रहे।
विज्ञापन

हालात यह रहा कि जिले के अधिकांश परीक्षा केंद्रों पर धड़ल्ले से नकल कराई गई। कहीं-कहीं इमला बोलकर परीक्षा कराए जाने की सूचना मिली है। इसमें तरकुलवा, रामपुर कारखाना, देसही देवरिया, पथरदेवा, रुद्रपुर, भटनी, सलेमपुर, भागलपुर, भाटपाररानी, बरहज, बनकटा और लार के तमाम परीक्षा केंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में अध्यापन कार्य करने वाले तमाम शिक्षक अपने निजी विद्यालयों केंद्र व्यवस्थापक या कक्ष निरीक्षक बन गए हैं। इस तरह के विद्यालयों में सामूहिक रूप से रुपये लिए जाने की कंट्रोल रूम को शिकायत मिली है।

परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों ने सामूहिक रूप से रुपये लिए जाने की बात कह इसे प्रमाणित कर दिया। उनका कहना था कि जो लोग रुपये नहीं दे पाए हैं, उन्हें धमकी दी गई है कि अगले विषय में रुपये लकर जरूर आएंगे। सचल दस्तों की लापरवाही के चलते पहले दिन नकल कराने वाले विद्यालय अपने मकसद में कामयाब रहे। ग्रामीणों इलाकों के साथ ही शहर और शहर से सटे निजी विद्यालयों में नकल का बोलबाला रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed