{"_id":"6a86005771ec3bfdd00c6087","slug":"12-council-members-submitted-a-collective-resignation-deoria-news-c-208-1-deo1032-189625-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 12 सभासदों ने दिया सामूहिक इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 12 सभासदों ने दिया सामूहिक इस्तीफा
Thu, 20 Aug 2026 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 20 Aug 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। नगर पंचायत रामपुर कारखाना में अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी पर सभासदों की राय लिए बिना प्रस्ताव पारित कराने, विकास कार्यों की जानकारी नहीं देने और निर्माण कार्यों में मनमानी करने का आरोप लगाते हुए 10 में से नौ निर्वाचित सभासदों और तीन मनोनीत सभासदों समेत 12 सदस्यों ने बुधवार को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) को सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया।
सभासदों ने वर्ष 2022 से अब तक कराए गए निर्माण कार्यों और जेम पोर्टल के माध्यम से हुई खरीद की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
अपर जिलाधिकारी को दिए पत्र में सभासदों ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत में किसी भी प्रस्ताव को पारित कराने से पहले उनकी राय नहीं ली जाती। नगर में कराए जाने वाले विकास कार्यों की जानकारी भी सभासदों को नहीं दी जाती है। आरोप है कि कई निर्माण कार्य मनपसंद लोगों को दिए जा रहे हैं। नाली निर्माण समेत अन्य कार्यों में निर्धारित मानकों की अनदेखी किए जाने की शिकायत भी सभासदों ने की है।
सभासदों ने जेम पोर्टल से खरीदी गई सामग्री में वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। उनका आरोप है कि नगर पंचायत के कार्यों की निविदा ऐसे समाचार पत्रों में प्रकाशित कराई जाती है, जिनका प्रसार नगर क्षेत्र में नहीं है।
विज्ञापन
इससे स्थानीय लोगों और संभावित ठेकेदारों को इसकी जानकारी नहीं हो पाती। इसके बाद मनमाने तरीके से चहेते ठेकेदारों को काम दिए जाने का आरोप लगाया गया है। सभासदों ने वर्ष 2022 से अब तक अध्यक्ष की ओर से कराए गए सभी निर्माण कार्यों, निविदाओं और सामग्री खरीद की जांच कराने की मांग की है।