{"_id":"660b0fba37f66637cd049224","slug":"12-beegha-crop-burnt-deoria-news-c-208-1-deo1004-122505-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: कूड़े से निकली चिंगारी से 12 बीघा फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: कूड़े से निकली चिंगारी से 12 बीघा फसल जली
Tue, 02 Apr 2024 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 02 Apr 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
बरियारपुर। क्षेत्र के कुशहरी गांव में सोमवार को तेज हवा से गेहूं दस किसानों की 12 बीघा फसल जल कर राख हो गई। ग्रामीणों के काफी प्रयास से आग पर काबू पाया। आग बुझने के एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची।
बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुशहरी गांव के दामोदर पांडेय के खेत के पास किसी ने कूड़ा रखा था। सोमवार को तेज हवा के कारण कूड़े से चिंगारी निकली और दामोदर पांडेय के खेत में गेहूं की फसल तक पहुंच गई। ग्रामीणों के पहुंचने तक आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते आग कृष्ण मुरारी पांडेय, सत्यदेव पांडेय, राजेश पांडेय, गंगेश पांडेय, पूर्ण प्रकाश पांडेय, कृष्ण कुमार पांडेय, रामप्रकाश राव, उपेंद्र राव, राजकुमार पांडेय की 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। नायब तहसीलदार यदुवंश यादव की राजस्व टीम ने किसानों की फसल की हुई क्षति की रिपोर्ट तैयार कर तहसीलदार सदर को सौंप दी।