{"_id":"5a21a7e54f1c1b0d698bf665","slug":"11512155109-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया में भाजपा और बरहज में बसपा का परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया में भाजपा और बरहज में बसपा का परचम
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह जीत के बाद प्रसन्न मुद्रा में।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। जिले की दो नगर पालिका परिषद की सीटों पर देवरिया से भाजपा और गौरा-बरहज से बसपा प्रत्याशियों के हाथ जीत लगी है। टाउन एरिया की चार सीटों पर निर्दलीय तो तीन पर सपा काबिज हुई। भाजपा को एक नगर पंचायत में भी जीत मिली है। 16 साल बाद रुद्रपुर में कांग्रेस की वापसी हुई है।
देवरिया नगर पालिका परिषद सीट पर निवर्तमान चेयरमैन और भाजपा प्रत्याशी अलका सिंह ने फिर बाजी मारी हैं। उन्हें 23206 वोट मिले हैं। निर्दल प्रत्याशी रामायण राव दूसरे नंबर पर रहे। उन्हें 13758 मत प्राप्त हुआ। 11114 वोट पाकर सपा प्रत्याशी अशोक मद्देशिया तीसरे स्थान पर रहे। गौरा-बरहज नगर पालिका परिषद पर बसपा के उमाशंकर ऊर्फ उमेश सिंह विजयी हुए। उन्हें 4597 वोट मिले। 3821 वोट पाकर निर्दल अजीत जायसवाल दूसरे नंबर पर रहे। लार से भाजपा की सरोज देवी 5583 वोट पाकर विजयी हुईं। दूसरे नंबर पर सपा के मूसा लारी रहे। इन्हें 5277 वोट मिला है। भटनी में निर्दल डॉ. बलराम जायसवाल 2713 वोट पाकर विजयी रहे। दूसरे नंबर पर निर्दल मोहन लाल गुप्ता रहे। इन्हें 2054 वोट मिले। मझौलीराज में भी निर्दल प्रत्याशी का दबदबा रहा। गौरीशंकर 2254 वोट पाकर विजयी हुए। फिरोज आलम राजू 1366 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे। सलेमपुर में निर्दल प्रत्याशी जयप्रकाश मद्देशिया 3108 मत पाकर विजयी हुए। भाजपा के बृजेश उपाध्याय 1655 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे। नवसृजित टाउन एरिया बरियारपुर में निर्दल उमरावती विजयी रहीं। इन्हें 2110 मत मिले। बसपा की किरन देवी दूसरे स्थान पर रहीं। रामपुर कारखाना की सीट सपा की झोली में गई है। सपा की देवंती देवी 984 वोट पाकर विजयी हुईं। भासपा की रंजना देवी को 912 वोट मिला है। रुद्रपुर में कांग्रेस की लालमती देवी 3276 वोट पाकर जीत हासिल की। 2700 वोट पाकर सुधा निगम दूसरे स्थान पर रहीं। गौरीबाजार से सपा के नीलेश जायसवाल ने बाजी मारी है। भाटपाररानी में सपा के संजय गुप्त विजयी रहे।