{"_id":"5a1af5024f1c1ba7678bdf12","slug":"11511716098-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी वोटिंग को लेकर दो पक्ष भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी वोटिंग को लेकर दो पक्ष भिड़े
Updated Sun, 26 Nov 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
विवाद में पुसिल ने लाठी पटक कर लोगों को भगाया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाटपाररानी। मतदान के दिन रविवार को नगर के बूथों पर ऐसे मत डालने वालों की सभी बूथों पर भरमार देखी गई जो आसपास के गांवों के रहने वाले थे। वे अपने गांवों के साथ-साथ यहां के भी मतदाता बन गए हैं। ऐसे ही एक मत को डाले जाने के दौरान दो पक्ष भिड़ गए। पुलिस ने मत डालने आने वाले को तत्काल हिरासत में ले लिया। राजन जायसवाल पहले से ही यहां पर वार्ड-1 में मतदाता हैं। वे मैरवा में व्यापार करते हैं और वहीं बस गए हैं। वह मत देने तीन बजे नगर के प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। एक अन्य प्रत्याशी के एजेंट ने चैलेंज कर दिया। इसको लेकर निर्दल प्रत्याशी जितेंद्र जायसवाल और दूसरे प्रत्याशी के एजेंट भिड़ गए। मौके पर पुलिस ने राजन को हिरासत में ले लिया।
मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया
भाटपाररानी। सीडीओ राजेश त्यागी ने दोपहर में नगर के सभी छह मतदान केंद्रों पर लाव-लश्कर के साथ पहुंच कर निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि कहीं पर कोई किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं है। नगर के सभी 23 मतदेय स्थलों पर शांतिपूर्वक मतदान का काम चल रहा है। दोपहर 12 बजे तक नगर के सभी मतदेय स्थलों पर कुल मिलाकर 3149 मत यानी 27.4 फीसदी मत पड़ गए थे। सुबह मतदान थोड़ा धीमा चला लेकिन बाद में तेजी आना शुरू हो गया था।
निजी वाहन बंद होने से यात्री परेशान
भाटपाररानी। नगर में शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए स्थानीय प्रशासन ने रविवार को निजी बसों और जीपों की आवाजाही पर रोक लगा दी थी। इसके चलते भाटपाररानी से सलेमपुर, भाटपाररानी से भिंगारी बाजार और भाटपाररानी से भवानी छापर जाने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। महिलाओं और बच्चे सबसे ज्यादा परेशान हुए। लोग परिवार के साथ दिनभर बस और टैक्सी स्टैंडों पर इंतजार करते रहे। सायं पांच बजे मतदान समाप्त होने के बाद आवाजाही शुरू हुई।
विज्ञापन
90 वर्ष की बुजुर्ग महिला ने किया मतदान
भाटपाररानी। सोहनपार वार्ड की 90 वर्षीय महिला किसमती ने नगर के जूनियर हाईस्कूल मतदान केंद्र पर मत का प्रयोग करने पहुंची थी। उसे बहू और नाती बूथ पर लेकर आए थे। बुजुर्ग महिला ने बताया कि मत देहल हमार अधिकार ह। बड़ी लोगन के मुअले आ बलिदान दिहले के बाद हमनी के इ अधिकार मिल बाटे। हम काहे इ मौका छोडि दीं।