फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   महाशिवरात्रि

शिवालयों में गूंजा हर-हर महादेव का जयघोष

Mon, 04 Mar 2019 11:00 PM IST
kushinagar Published by: राकेश पांडेय Updated Mon, 04 Mar 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
महाशिवरात्रि
शिव मंदिरों पर जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने मांगी मन्नत - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। महाशिवरात्रि के अवसर पर सोमवार को जिले के सभी शिवालय हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे। ब्रह्म मुहुर्त से ही श्रद्धालु शिवमंदिरों में कतार बद्घ होकर जलाभिषेक करने में जुट गए। भक्तों ने बेलपत्र, भांग, धतूूरा, दूध, अक्षत आदि चढ़ाकर भगवान शिव की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्घि की कामना की। महिलाएं दिन भर उपवास रख घर-परिवार की उन्नति के लिए प्रार्थना कीं। वहीं शिवालय परिसर में लगे मेले में लोगों ने जमकर खरीदारी की। सुरक्षा को देखते हुए प्रमुख मंदिरों में सीसीटीवी कैमरे के साथ ही पुलिस बल की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

पडरौना नगर के भारतीय शिवाला, भूतनाथ, बुढ़िया माई मंदिर, राजदरबार स्थित राधाबल्भ मंदिर, छावनी के भन्नूनाथ, महादेव मंदिर, रामपुर मटिहनिया, लमुहा समेत शहर के आसपास शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालु पहुंच कर भांग, धतूरा, बेलपत्र, दूध आदि चढ़ाकर विधिविधान से पूजन की और परिवार की सुख समृद्घि की कामना की।
विज्ञापन

कुबेरस्थान प्रतिनिधि के अनुसार बाजार के प्राचीन शिव मंदिर कुबेरनाथ धाम में सोमवार को ब्रह्म बेला से ही भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मठाधीश्वर पंडित चंद्रशेखर ओझा व उनके अन्य पुजारियों ने करीब एक बजे से महाशिव आरती एवं पूजन कर मंदिर की कपाट आम लोगों के लिए खोल दिया। मंदिर में पहुंचे लोग हाथों में धतूरा, अक्षत, गुड़, चंदन, मधु, दूध, गंगाजल आदि पूजन सामग्री चढ़ाकर भगवान भोलेनाथ की विधिविधान से पूजन की। इस दौरान मंगल गीत और हर-हर महादेव के नारों से शिवालय गूंजा उठा। मंदिर में श्रद्धालुओं और मंदिर की सुरक्षा को देखते हुए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार शिवाघाट के बाबा पंचेश्वरनाथ मंदिर, जवाहरनगर के विश्वकर्मा शिव मंदिर, पकड़ीहार के बाबा विंदेश्वरीनाथ शिव मंदिर, जीनबाबा शिव मंदिर, रामजानकी शिव मंदिर, स्वर्णनगर के व्रह्मस्थान, कतौरा, बिजली घर, चखनी, सलेमगढ़, अहिरौली मिश्र, दुबौली, दौनाहा, तिवारीपट्टी, मलाहीटोला, राजपुर खाश, व्रह्मपुर, बभनौली, भगवानपुर, अहिरौलीदान, संतपट्टी आदि शिवमंदिरों में पूजन कर भक्तों ने मन्नतें मांगी।
खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लग गई थी। कस्बा के हनुमान मंदिर, चीनी मिल शिव मंदिर, पथलेश्वरनाथ मंदिर, केन यूनियन, काली मंदिर, श्रीराम जानकी मंदिर समेत आसपास के सभी शिवमंदिरों में लोगों ने विधिविधान से पूजा की।

कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा समेत आसपास के सभी शिवमंदिरों में सुबह से देर शाम तक लोगों की भीड़ लगी रही। टेकुआटार के अनुसार अमवा धाम शिवमंदिर में सोमवार की भोर से ही लोग जुटने लगे। पुजारी जयराम दास ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर भारी संख्या में लोग मंदिर में पूजा करने आते हैं। रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार धर्म समधा मंदिर परिसर में स्थापित शिवमंदिर में शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। मथौलीबाजार प्रतिनिधि के अनुसार मथौलीबाजार, खैरेटवा चौराहा, नान्हू मुडेरा, मंगलपुर, रगडगंज, सिरसिया, गौनरिया आदि शिवालयों में लोगों ने पूजा की। तमकुहीराज प्रतिनिधि के अनुसार तमकुहीराज, गाजीपुर, परसौनी, शिवसरेया, बसंतपुर, दवनहा, पथरवा, सलेमगढ, बहादुरपुर, बभनौली, उजारनाथ समेत सभी शिवालयों में भक्तों ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed