{"_id":"5a75ea514f1c1b4f588b66c4","slug":"111517677137-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में कोई भूखा नहीं रहेगा: सूर्यप्रताप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में कोई भूखा नहीं रहेगा: सूर्यप्रताप
Updated Sat, 03 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
पेंशन मेला को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने संबोधित किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरकुलवा। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि प्रदेश में अब कोई भूखा नहीं सो सकता। इसकी व्यवस्था पूरी तरह सरकार कर दी है। गरीब, असहाय और निराश्रितों की हर संभव मदद करने के लिए सरकार तैयार है। राजनीति से ऊपर उठ कर गरीब, लाचार, निरीह लोगों की मदद करनी चाहिए। मेले में अधिकारियों के नहीं होने पर कृषि मंत्री भड़क गए।
ब्लॉक परिसर में आयोजित पेंशन मेले में उन्होंने कहा कि गांव में वोट की राजनीति को छोड़ असहाय गरीबों की मदद करना पुण्य का काम है। यूपी सरकार बिना भेदभाव के गरीबों की मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि पात्रता का आधार जाति, धर्म नहीं गरीबी है। पेंशन मेले में आए सभी निराश्रित महिला दिव्यांग, वृद्धा, विधवा पेंशन के लाभार्थियों को स्वत: फॉर्म लेकर पेंशन पास कराने का आश्वासन दिया। जिले के संबंधित विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी नहीं होने पर मंत्री भड़क गए। मेले में लाभार्थियों की काफी संख्या थी। मंत्री के पहुंचते ही लाभार्थियों ने शिकायत की कोई अधिकारी यहां नहीं हैं। मेले में अलग-अलग जगह चिकित्सा सुविधा, फॉर्म जमा, ऑनलाइन सुविधा का कैंप लगा था। इस मेले में सभी पेंशनरों के लिए 500 फॉर्म जमा हुआ। इस दौरान डॉ. जीतेंद्र प्रताप राव, डॉ. संजय पांडेय, राघव पांडेय, रामाशीष गुप्ता, इंद्रदेव, बीडीओ अनिल सिंह, शिवाजी राव आदि उपस्थित रहे।