{"_id":"59e0f08c4f1c1b6a678b5c7c","slug":"111507913868-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरासत के लिए तहसील गए युवक को लेखपाल ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरासत के लिए तहसील गए युवक को लेखपाल ने पीटा
Updated Fri, 13 Oct 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। मोबाइल रिसीव नहीं होने से नाराज लेखपाल और युवक के बीच मारपीट हो गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लेखपाल और युवक को कोतवाली लेकर चली गई। इसके बाद कोतवाली में लेखपालों का जमघट लगा रहा।
लार थाना के एक गांव का युवक वरासत के लिए लेखपाल का एक महीने से चक्कर काट रहा है। लेखपाल वरासत करने के बजाए युवक को बेवजह दौड़ा रहा है। युवक का फोन लेखपाल रिसीव नहीं कर रहा है। लेखपाल के इस हरकत से परेशान युवक शुक्रवार को तहसील पहुंचा। लेखपाल से युवक ने मोबाइल रिसीव नहीं करने की वजह पूछी। इस पर लेखपाल नाराज हो गया और उल्टा सीधा बोलने लगा। इसको लेकर लेखपाल और युवक के बीच मारपीट हो गई। इससे नाराज लेखपाल एकजुट होकर एसडीएम के पास पहुंचे और युवक पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। इस बीच किसी ने तहसील में विवाद होने की सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस लेखपाल और युवक को कोतवाली लेकर चली गई। इसके बाद कोतवाली में लेखपालों का जमघट लग गया। कोतवाल विजय सिंह गौर ने बताया कि दोनों पक्ष के लोग आपस में समझौता कर लिए हैं। लेखपाल ने खुद मारपीट किया था।