{"_id":"59de4c784f1c1b65548b6eb8","slug":"111507740792-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनों की बेगानी का छलका दर्द, एसपी से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनों की बेगानी का छलका दर्द, एसपी से लगाई गुहार
Updated Wed, 11 Oct 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। पीड़ितों की पीड़ा सुनने वाले पूर्व वर्दीधारी को न्याय के लिए चक्कर लगाना पड़ रहा है। मुसीबत में सेवानिवृत्त एचसीपी की मदद की बजाए खाकीवाले बेगाने जैसे व्यवहार कर रहे हैं। एसपी से मिलकर बैंक से गायब रकम बरामद कराने के लिए गुहार लगाया। एसपी ने सीओ सिटी को प्रकरण में तेजी लाने का निर्देश दिया।
गोरखपुर के पिपराइच थाने के माधोपुर गांव निवासी इंदल प्रसाद देवरिया के रामपुर कारखाना थाना में एचसीपी के पद पर कार्यरत थे। 31 जुलाई-2017 को वह सेवानिवृत्त हो गए। उनका देवरिया के राघवनगर एसबीआई में खाता है। एक माह पहले मकान का निर्माण कराने के लिए बैंक आए और दो लाख रुपये निकाला। पासबुक प्रिंट कराने के दौरान उचक्कों ने दो लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित एचसीपी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया। एक माह बाद भी बैंक के अंदर से रकम गायब करने वाले उचक्कों को नहीं पकड़ सकी। इसके लिए सेवानिवृत्त एचसीपी कोतवाली का चक्कर लगाने को मजबूर है। बुधवार को एसपी राकेश शंकर से मिलकर गायब रकम बरामदगी और उचक्कों को चिह्नित कर गिरफ्तार करने की मांग की। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ सिटी संदीप सिंह को उचक्कों की पहचान कर गिरफ्तारी का निर्देश दिया।