{"_id":"59d3c5294f1c1bca538b585c","slug":"111507050793-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा जमुनी तहजीब के साथ लार में मना त्योहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा जमुनी तहजीब के साथ लार में मना त्योहार
Updated Tue, 03 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेहरौनाघाट। लार में नारियल फोड़ जुलूस और मूर्ति विसर्जन के दौरान हुए बवाल को लेकर जहां प्रशासन अलर्ट दिखा, वहीं दोनों समुदाय के लोगों में गंगा-जमुनी की तहजीब देखने को मिली। मोहर्रम और मूर्ति विसर्जन में एक-दूसरे का खुलकर लोगों ने सहयोग किया। शांतिपूर्ण त्योहार संपन्न होने पर लोगों ने लार एसओ को गणेश प्रतिमा देकर सम्मानित किया।
लार में पिछले साल दुर्गा पूजा में मूर्ति विसर्जन के दौरान मेहरौना में बवाल हुआ था। सैकड़ों लोगों पर पुलिस ने कार्रवाई किया और कई दिनों तक लार पुलिस छावनी में तब्दील रहा। इसको लेकर डीएम और एसपी की निगाह लार पर टिकी थी। मोहर्रम जुलूस में जहां हिंदू समुदाय के लोगों ने ताजियादारों को शरबत पिलाया और कर्बला तक साथ गए। वहीं मूर्ति विसर्जन में गांधी मार्केट और मेहरौना में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विसर्जन जुलूस में शामिल लोगों का फल और पानी पिलाकर स्वागत किया। वर्षों बाद लार में गंगा-जमुनी तहजीब देखने को मिली और लोगों ने इसकी सराहना भी की। पिछली घटना की वजह से चनुकी घाट पर 12 से अधिक लोगों ने प्रतिमाओं का विसर्जन किया। पुलिस ने सूझबूझ का परिचय देते हुए अति संवेदनशील लार में मोहर्रम और दुर्गा पूजा एक साथ होने के बावजूद शांति से त्योहार संपन्न करा दिया। मंगलवार को थाने में पहुंचे लोगों ने एसओ भीष्मपाल सिंह को गणेश प्रतिमा देकर सम्मानित किया। इस दौरान बृजेेशधर दुबे, बलबीर सिंह, बंटी सिंह, सोनू शुक्ला, संतोष दुबे, किशन मोदनवाल, रामजीवन चौहान आदि मौजूद रहे।