{"_id":"5968f7df4f1c1b3c698b474b","slug":"111500051423-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन तार की चपेट में आने से अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
Updated Fri, 14 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के लीलापुर गांव निवासी व्यवसायी श्रीप्रकाश सिंह की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। वह गांव के ही चौराहे पर मकान बनाकर टेंट की दुकान चलाते थे। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
52 वर्षीय श्रीप्रकाश सिंह शुक्रवार की सुबह साढ़े छह बजे के करीब टेंट हाउस की चारपाई को अंदर रख रहे थे। इसी बीच थोड़ी दूर पर हाईटेंशन का तार एलटी लाइन से टकरा गया। इससे एलटी लाइन का वोल्टेज अचानक बढ़ गया। जिसकी वजह से दरवाजे के सामने पोल से खींचा गया केबल पिघलकर चारपाई पर गिर गया। चारपाई में करंट प्रवाहित होने से श्रीप्रकाश सिंह गंभीर रूप से झुलस गए। परिवार और गांववालों ने नेरूई अमवा गांव स्थित विद्युत उपकेंद्र पर सूचना दी तो सप्लाई बंद की गई। गंभीर रूप से झुलसे श्रीप्रकाश सिंह को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी सागर देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके तीन बेटे मोहन, रामप्रवेश और चंद्रभूषण हैं। घटना की सूचना मिलते ही इलाके के तमाम गांवों के लोग उनके घर सांत्वना देने पहुंच गए।