फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   110 positive found

सहायक रजिस्ट्रार कानूनगो समेत 110 की रिपोर्ट पॉजिटिव

Wed, 26 Aug 2020 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
110 positive found
सहायक रजिस्ट्रार कानूनगो समेत 110 की रिपोर्ट पॉजिटिव
विज्ञापन

प्रधान डाक घर को किया गया सील, अधीक्षक समेत छह कर्मचारी संक्रमित
कोरोना से अब तक 26 लोगों की हो चुकी है मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सतर्कता के बावजूद कोरोना की चपेट में लोग आ रहे हैं। बुधवार को 110 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। इसमें प्रधान डाक घर के अधीक्षक और भाटपाररानी के सहायाक रजिस्ट्रार कानूनगों भी शामिल हैं। जिले में संक्रमितों की संख्या 3520 हो गई है। जबकि 26 लोगों की मौत हो चुकी है।
भाटपाररानी के सहायक रजिस्ट्रार कानूनगो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कार्यालय में इनके साथ कार्य करने वाले अन्य कर्मचारियों को होम आइसोलट और कोविड-19 जांच के निर्देश दिए गए हैं। इसके पहले यहां तहसील में पांच राजस्वकर्मी और दो अधिवक्ताओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। प्रधान डाकघर के अधीक्षक (एसपी टूर) एक पोस्टमैन तथा कुुशहरी उप डाक घर पर तैनात डीपीएम समेत छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोतवाली में तैनात एक सिपाही और पुलिस लाइंस के एक पुुलिसकर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सिविल कोर्ट में तैनात दो कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मझगांवा सीएचसी पर तैनात एक स्वास्थ्यकर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सलेमपुर के कस्बा सलेमपुर एक चार वर्ष की बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पिपरा देवराज और लार नगर के पिपरा के एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव आने वाले लोगों को होम आइसोलेशन की सलाह दी गई है। डॉक्टर इन लोगों से संपर्क कर इनके सेहत की जानकारी ले रहे हैं और दवा भी मुहैया कराई जा रही है।
विज्ञापन

क्वारंटीन सुविधा परिचालन के जारी किए गए निर्देश
देवरिया। क्वारंटीन सुविधा परिचालन हेतु पुनरीक्षित दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इसका अनुपालन अनिवार्य होगा। इसका पालन करने के निर्देश डीएम अमित किशोर ने मातहतों को दिए हैं। इसके किसी तरह की लापरवाही और विसंगति कदापि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने विदेश यात्रा से लौटने वाले व्यक्तियों के लिए दिशा निर्देश और क्वारंटीन सुविधा की पूर्ण जानकारी देते हुए बताया है कि विदेश यात्रा से आने वाले यात्रियों को भारत सरकार के पोर्टल पर यात्रा प्रारंभ करने से न्यूनतम 72 घंटे पूर्व सेल्फ डेक्लेरेशन फार्म प्रस्तुत करना होगा। अंतरराष्ट्रीय यात्राओं से लौटने वाले सभी व्यक्ति इस आशय का हस्ताक्षरित सहमति पत्र उपलब्ध कराएंगे कि वे 14 दिन के लिए अनिवार्य रुप से क्वारंटीन रहेंगे। इसमें से प्रथम सात दिन पेड इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन जिसका भुगतान स्वयं यात्री की ओर से किया जाएगा। यात्रा के दौरान यात्री की ओर से खुद अपने स्वास्थ्य की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो समाचार
तहसील में कैंप लगाकर लिए गए नमूने
रुद्रपुर। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण को काबू में करने की हर कोशिश नाकाम हो रही है। बुधवार को कैंप लगाकर तहसील में काम करने वालों का कोविड एंटीजन टेस्ट किया गया। इस दौरान वकीलों के दफ्तर में काम करने वाले दो मुंशी और सीओ अंबिका का खानसामा संक्रमित मिला। तहसील परिसर में संक्रमित मिलने के बाद एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय ने शुक्रवार तक तहसील कार्यालय बंद कर दिए हैं। नगर पंचायत को तहसील परिसर का सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
क्षेत्र में कोरोना संक्रमण तेहरा शतक लगाने के बाद अभी तेजी से बढ़ रहा है। उधर सीएचसी से कोविड टेस्ट का दायरा बढ़ा दिया गया है। तहसील स्तर पर हर सप्ताह कैंप लगाकर कोविड टेस्ट के लिए नमूने लिए जाएंगे। तहसील परिसर में कैंप लगाकर 110 लोगों के नमूने लिए गए। वहीं, सीएचसी पर रैपिड टेस्ट किट एंटीजन से 39 लोगों की कोरोना जांच की गई। सीएचसी पर बने सैंपलिंग सेंटर में आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए 114 लोगों ने नमूना दिया। एंटीजन और आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए कुल 228 लोगों के नमूने लिए गए। एंटीजन टेस्ट के पॉजिटिव पाए गए वकीलों के दो मुंशियों के संक्रमित पाए जाने के बाद तहसील में हड़कंप मचा है। तहसील खुलने के बाद हो रही भीड़ को देखते हुए एसडीएम ने दो दिन तहसील बंद कर दिया है। अधिवक्ताओं के चेंबर में सोशल डिस्टेंसिंग को नजर अंदाज करने से संक्रमण बढ़ने का खतरा बना है। तहसील कार्यालय में ही सीओ का दफ्तर है। सीओ दफ्तर में अब तक सीओ सहित चार लोग संक्रमित हो चुके हैं। सीओ का दूसरा खानसामा भी संक्रमित हो गया। सीओ और नायब तहसीलदार कोरोना को हराकर काम पर लौटे हैं।
फोटो समाचार
48 घंटे के लिए तहसील सील
सलेमपुर। बुधवार को तहसील के दो वकील संक्रमित हो गए। इसको लेकर बार एसोसिएशन एसडीएम से मिलकर तहसील को सील करने का आग्रह किया। तहसील को सैनिटाइज करने के लिए तहसील प्रशासन ने 48 घंटे तक सील कर दिया है। इस संम्बंध में एसडीएम ओम प्रकाश बरनवाल ने बताया कि तहसील के दो वकील संक्रमित हुए हैं। अधिवक्ता संघ के आग्रह पर तहसील को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है।

डीएम से की लॉकडाउन के उल्लंघन की शिकायत
चनुकी। लार ब्लॉक के कोरोना सुपरवाइजर शिक्षक आफाक अहमद ने डीएम अमित किशोर से शिकायत की है। लार ब्लॉक के रावतपार अमेठिया प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक आफाक अहमद लार ब्लॉक के कोरोना सुपरवाइजर हैं। कोरोना सुपरवाइजर ने रामनगर के एक व्यक्ति के खिलाफ गांव में भीड़ इकट्ठा कर झाड़फूंक करने का आरोप लगा कर बुधवार को डीएम से शिकायत की है। शिकायती पत्र में कहा है कि इस महामारी से बचने के लिए जगह जगह लोगों को जागरूक किया जा रहा है और एक व्यक्ति द्वारा गांव में भीड़ इकट्ठा कर झाड़फूंक क ी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed