फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Athletes from Badhauna dominate in running competitions

Deoria News: दौड़ प्रतियोगिताओं में बढ़ौना के खिलाड़ियों का दबदबा

Wed, 28 Oct 2026 12:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Athletes from Badhauna dominate in running competitions
मईल। कंपोजिट विद्यालय बढ़ौना के खेल मैदान में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से भागलपुर ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दौड़ प्रतियोगिताओं में बढ़ौना के खिलाड़ियों का दबदबा रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद ने फीता काटकर और मशाल जलाकर किया। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सरकार खेलो इंडिया के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर दे रही है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों की प्रतिभा निखारने का बेहतर मंच हैं। परिषदीय विद्यालयों में कई प्रतिभाशाली बच्चे हैं, जिन्हें इन आयोजनों से आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी सत्य प्रकाश कुशवाहा, संदीप सिंह, धीरज कुमार मिश्रा, रूप कुमार, विंध्यवास, आशुतोष गुप्त, राजकुमार, राम अनुज, आनंद यादव, धर्मेंद्र तिवारी, अरुण तिवारी, सुशील कुमार सिंह, भगवान यादव और परमात्मा कुमार सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed