{"_id":"5f5bb7eb8ebc3ea40371b584","slug":"10th-and-12th-student-entrace-in-21-september-deoria-news-gkp365196372","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 तक होंगे 10वीं और 12वीं में प्रवेश, 30 तक परीक्षा के आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 तक होंगे 10वीं और 12वीं में प्रवेश, 30 तक परीक्षा के आवेदन
विज्ञापन

देवरिया। अगले साल होेनेवाली बोर्ड परीक्षा के लिए माध्यमिक स्कूलों के विद्यार्थियों के प्रवेश अब 21 सितंबर तक होंगे जबकि परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 सितंबर तक किए जा सकेंगे। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से पूर्व घोषित तिथियों को संशोधित की गई है। डीआईओएस ने जिले के सभी प्रधानाचार्यों से नई तिथियों के अनुसार नामांकन एवं परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन समय से पूर्व कर लेने के निर्देश दिए हैं।
शुक्रवार को डीआईओएस शिवचंद राम ने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए छात्रहित में माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश ने वर्ष 2021 के कक्षा 10 एवं 12 के संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के प्रवेश, परीक्षा शुल्क प्राप्त करने, आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने एवं शैक्षिक संत्र 2020-21 के कक्षा 9 व 11वीं के संस्थागत अभ्यर्थियों के विद्यालयों में प्रवेश व पंजीकरण शुल्क प्राप्त कर ऑनलाइन पंजीकरण कराने की पूर्व निर्धारित तिथियों में संशोधन कर दिया है। जिले के सभी शासकीय, अशासकीय एवं वित्तविहीन मान्यता प्राप्त स्कूलों के प्रधानाचार्यों को इस संबंध में अवगत करा दिया गया है।
उन्होंने बताया कि अब कक्षा 10 व 12वीं में प्रवेश लेने की एवं छात्रों से प्राप्त परीक्षा शुल्क को एकमुश्त चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने की अंतिम तिथि 21 सितंबर होगी। संस्था के प्रधान की ओर से कोषागार में जमा किए गए परीक्षा शुल्क की सूचना एवं छात्रों के शैक्षिक विवरणों को परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड 30 सितंबर तक रात्रि 12 बजे तक किया जा सकेगा। कक्षा 9 व 11 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के अग्रिम पंजीकरण शुल्क चालान से कोषागार में एकमुश्त जमा करने की एवं जमा किए गए पंजीकरण शुल्क की सूचना एवं छात्रों के शैक्षिक विवरणों को परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड 30 सितंबर तक किया जा सकेगा। 1 से 5 अक्तूबर तक वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड किए गए छात्रों के विवरणों की चेकलिस्ट प्राप्त कर संस्था के प्रधान छात्र, माता-पिता का नाम, जन्मतिथि, विषय, फोटो आदि की भलीभांति जांच करेंगे। इस अवधि में वेबसाइट पर किसी प्रकार का अपडेशन प्रतिबंधित रहेगा। जांचोपरांत किसी प्रकार का संशोधन करना हो तो वह 6 से 15 अक्तूबर तक ही किया जाएगा। इस अवधि में किसी नए छात्र का विवरण अपलोड स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नामांकन एवं परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन में लापरवाही पर संबंधित विद्यालय ही जिम्मेदार होंगे।