फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   1096 vaccinated

1096 लोगों को दी गई वैक्सीन की खुराक

Wed, 17 Mar 2021 11:29 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
1096 vaccinated
1096 लोगों को दी गई वैक्सीन की खुराक
विज्ञापन

देवरिया। कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत बुधवार को 60 वर्ष से अधिक तथा 45 से 59 वर्ष तक के बीमार लोगों का टीकाकरण 18 केंद्रों पर हुआ। इसे लेकर वृद्ध लोगों में जोश दिख रहा था। इन केंद्रों पर अनुमानित लक्ष्य 4320 के सापेक्ष कुल 1096 लोगों का टीकाकरण हुआ। इसमें 911 बुजुर्गों, 35 हेल्थ केयर वर्कर व चार फ्रंट लाइन वर्कर को वैक्सीन की प्रथम खुराक दी गई, जबकि 22 हेल्थ केयर वर्कर व 124 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने वैक्सीन की द्वितीय डोज ली। वैक्सीनेशन के लिए कुल 18 टीमें लगाई गई थीं।
जिला अस्पताल केंद्र पर दो टीमें लगाई गई थीं। यहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आरके श्रीवास्तव, पर्यवेक्षक विवेक कुमार सिंह, रामकुमार, वर्षा सिंह, एएनएम सोनल विश्वकर्मा, रेनू शर्मा, स्टाफ नर्स नीलम, वार्ड ब्वाय राजन मल्ल, प्रिंस कुमार सिंह, आशा चंद्रावती, कुमकुम शाही तैनात रहीं। यहां राधे मोहन पांडेय, शकुंतला थापा, चंदन मिश्र, ओमप्रकाश जायसवाल, सुदर्शन प्रसाद, हीरा मद्धेशिया, नंदलाल, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, पूर्णिमा श्रीवास्तव, दिलीप जायसवाल, रामचंद्र जायसवाल आदि ने वैक्सीन की डोज ली। प्रतिरक्षण सेल के अपर शोध अधिकारी राकेश चंद्र, मुकेश मिश्रा, प्रमोद यादव, मुकेश मिश्रा, भुनेश्वर शर्मा, अखिलेश जायसवाल आदि ने वैक्सीनेशन में सहयोग किया। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय, नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह, यूनिसेफ के डॉ. हसन फहीम, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉ. अंकुर सांगवान आदि ने केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर हुआ वैक्सीनेशन
देवरिया। जिले में बुधवार को 18 केंद्रों पर टीका लगाया गया। इसमें जिला अस्पताल, सीएचसी सलेमपुर, भटनी, लार, बरहज, रुद्रपुर, गौरीबाजार, देसही देवरिया, तरकुलवा, पीएचसी बनकटा, भाटपाररानी, भागलपुर, महेन, भलुअनी, मझगावां, बैतालपुर, रामपुर कारखाना, पथरदेवा, शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed