फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   जनता को भ्रमित कर रही भाजपा: दीनानाथ

जनता को भ्रमित कर रही भाजपा: दीनानाथ

Sat, 17 Nov 2018 10:43 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
जनता को भ्रमित कर रही भाजपा: दीनानाथ
जनता को भ्रमित कर रही भाजपा : दीनानाथ
विज्ञापन


भागलपुर से चलकर देवरिया पहुंची सपा की पदयात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। युवा नेता विजय रावत के नेतृत्व में भागलपुर से निकली सपा की पदयात्रा शनिवार को जिला मुख्यालय पहुंची। सोनूघाट के पास सदर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। केंद्र व प्रदेश की सरकार को जनविरोधी बताते हुए नारेबाजी की। कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।

सदर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष दीनानाथ चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार अपने वादे पूरा करने में विफल साबित हुई है। देश और प्रदेश की जनता का ध्यान बांटने के लिए तमाम तरह के हथकंडे अपना रही है। इनके भ्रमजाल से जनता को आगाह किया जाएगा। प्रदेश की कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। नौजवान रोजगार के लिए दर-दर की ठोकर खा रहे हैं। सरकार स्वच्छता, गाय, गोबर, तीन तलाक, उज्जवला योजना के नाम पर लोगों को भ्रमित करने में जुटी है। विजय रावत ने कहा कि जनता महंगाई की मार झेल रही है। गैस सिलिंडर के बढ़ते दाम से जनता परेशान है। किसान, युवा, व्यापारी, छात्र, महिलाएं सभी भाजपा सरकार में त्रस्त हैं। जनता आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल करेगी। इस दौरान बजरंग बहादुर, राजेंद्र मौर्य, श्याम बहादुर सिंह, मनोज यादव, रणवीर यादव, विनोद यादव, मुस्ताक अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed