फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   एशियाड खेलकर लौटी चिंता का स्वागत

एशियाड खेलकर लौटी चिंता का स्वागत

Wed, 03 Oct 2018 10:25 PM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 10:25 PM IST
विज्ञापन
एशियाड खेलकर लौटी चिंता का स्वागत
एशियन गेम में हिस्सा लेने वाली चिंता यादव का लोगो ने स्वागत किया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया/पैकौली। एशियन गेम्स में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली चिंता यादव का बुधवार को शहर में लौटने पर जोरदार स्वागत किया गया। खिलाड़ियों ने चिंता को सिर आंखों पर बिठाया। फूल-मालाओं से लादकर शहर में जुलूस निकाला। उधर, पैतृक गांव बैदा पहुंचने पर भी चिंता की जोरदार अगवानी हुई। बैदा गांव निवासी चिंता यादव फिलहाल मुंबई रेलवे में टीसी पद पर तैनात है। हाल ही में जकार्ता में संपन्न हुए एशियन गेम्स में चिंता यादव ने स्टीपल चेज स्पर्धा में प्रतिभाग किया था। इसमें चिंता को 11वां स्थान हासिल हुआ। यूपी पहुंचने के बाद मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होनहार खिलाड़ी को सम्मानित किया। वहां से कृषक एक्सप्रेस से वह देवरिया पहुंची। ट्रेन के पहुंचते ही खेल प्रेमियों ने चिंता यादव को फूल-मालाओं से लाद दिया। स्वागत से अभिभूत चिंता यादव भावुक दिखीं। कहा कि एशियन गेम्स में वह पदक से भले ही चूक गई, लेकिन ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगी। स्वागत करने वालों में जनपद एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव शिवानंद नायक, कैप्टन जितेंद्र सिंह, बालेश्वर यादव, संजय यादव, प्रधानाचार्य वंशराज पांडेय, इं.मदन यादव, संजय पटेल, अवनीश कुमार, जया पांडेय, खुशबू पांडेय, शिवेंद्र सिंह, विजय शंकर, हीरा यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed