फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   अधिवक्ताओं ने तहसील में किया प्रदर्शन

अधिवक्ताओं ने तहसील में किया प्रदर्शन

Thu, 21 Dec 2017 10:56 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने तहसील में किया प्रदर्शन
देवरिया एसपी के खिलाफ दीवानी गेट पर वकीलो ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। - फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर। तहसील के अधिवक्ताओं ने एसपी द्वारा देवरिया तहसील के अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किए जाने के विरोध में गुरुवार को तहसील में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्री मांगों का ज्ञापन एसडीएम घनश्याम को सौंपा। जिसमें एसपी का तत्काल स्थानांतरण करने, एसपी के जनपद में कार्यरत रहने के दौरान किए गए भ्रष्टाचार की जांच कराकर दंडित करने व वरिष्ठ अधिवक्ता कन्हैया मिश्र की निजी भूमि पर अवैध अतिक्रमण हटवाकर सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन

तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष परशुराम मिश्र ने कहा कि तहसील दिवस पर वरिष्ठ अधिवक्ता अपनी निजी भूमि पर अवैध अतिक्रमण की शिकायत लेकर गए थे। डीएम से शिकायत कर रहे थे। इसी दौरान एसपी राकेश शंकर अचानक बिना मतलब के बीच में दखलंदाजी करते हुए अधिवक्ताओं को चोर, दलाल कहने लगे और अधिवक्ताओं को पिटवाने की धमकी देने लगे। इस दौरान रत्नेश श्रीवास्तव, संतोष मिश्र, इंदु भूषण शुक्ल, शशिभूषण तिवारी, देवकृष्ण कुशवाहा, रवि प्रकाश नारायण उपाध्याय, अबरार अहमद, अशोक मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed