फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   178 मरीजों काे मिला इलाज व दवा

178 मरीजों काे मिला इलाज व दवा

Thu, 21 Dec 2017 11:01 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
178 मरीजों काे मिला इलाज व दवा
Docter
देवरिया। अमर उजाला फाउंडेशन के अभियान स्वस्थ शरीर, सुरक्षित जीवन के बारे में बृहस्पतिवार को बनकटा ब्लॉक के अहिरौली गांव स्थित ललिता कॉलेज ऑफ एजुकेशन में हेल्थ कैंप लगाकर संदेश दे गया। स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लगे कैंप में इलाज के लिए मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। यह सेहत के प्रति संजीदगी थी कि कैंप के लिए निर्धारित समय सुबह 10 से अपराह्न दो बजे तक मरीजों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

ठंड के बावजूद शिविर में पहुंचे 178 मरीजों का इलाज सात डॉक्टरों की टीम ने किया। अमर उजाला फाउंडेशन की वैन से रक्त जांच के बाद लोगों को डॉक्टरों ने बेहतर सुझाव और नि:शुल्क दवाएं दी। कॉलेज की छात्र-छात्राओं ने आंखों की जांच कराई और जरूरत के हिसाब से डॉक्टर ने दवा दी।
विज्ञापन

इनसेट में
कई बीमारियों से बचाव है सफाई
देवरिया। शिविर में सहयोग देने आए सीनियर फीजिशयन डॉ.एएम वर्मा ने बताया कि अधिकांश मरीज फंगल इंफेक्शन से परेशान मिले। हम अगर सफाई से रहें तो ऐसी कई बीमारियों से बच सकते हैं। फीजिशियन डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि बुखार और घुटने के दर्द से जुड़े कई मरीज आए। समय से इलाज लेने और शारीरिक श्रम से जोड़ों के दर्द से निजात पाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट में
जीवन शैली में बदलाव दे रहा बीमारी को दावत
देवरिया। मरीजों की जांच के बाद शिविर में पहुंचे ईएनटी सर्जन महेंद्र कुमार ने बताया कि शुगर, बीपी जैसी बीमारियां पहले बुजुर्गों में ज्यादा होती थीं। अब बदलते लाइफ स्टाइल और खान-पान की वजह से इसके शिकार युवा हो रहे हैं। अगर जीवन शैली के मसले पर लोग सतर्क नहीं हुए तो इस बीमारी से कोई भी अछूता नहीं रह पाएगा।
इनसेट में
आंखों की जांच कराने में महिलाएं अधिक
देवरिया। नेत्र सर्जन डॉ. महबूब आजम ने 40 से अधिक मरीजों की आंखों की जांच की। इनमें सर्वाधिक महिलाएं शामिल रहीं। डॉक्टर ने आंखों की जांच के बाद जो दवा लिखी, उसके अनुरूप अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से नि:शुल्क दवा उपलब्ध कराई गई। इस दौरान महिला चिकित्सक डॉ. रीता सिंह, डॉ. मैनेन्द्र द्विवेदी, डॉ. विनोद मौजूद रहे। बनकटा पीएचसी के फार्मासिस्ट शिवेष ने दवा काउंटर पर सहयोग दिया।
इनसेट में
ठंड से बचाव का डॉक्टरों ने दिया सुझाव
देवरिया। बदलते मौसम के चलते लोग बुखार और सर्दी-जुकाम से पीड़ित हो रहे हैं। शिविर में ऐसे मरीजों की संख्या भी देखने को मिली। दो दिन से कोहरे के कारण दोपहर बाद धूप निकल रही थी। बृहस्पतिवार को 8 बजे ही भगवान भास्कर के दर्शन हो गए। शिविर के लिए तय समय से पहले ही मरीजों की भीड़ कैंप स्थल पर उमड़ पड़ी।

इनसेट में
इनका रहा सहयोग
देवरिया। ललिता कॉलेज आफ एजुकेशन के प्राचार्य नवीन सिंह बघेल, अभय सिंह बघेल, पप्पू यादव, धनंजय सिंह, राजेन्द्र राजभर, रविशंकर सिंह, संगीता यादव, श्वेता मिश्र, कुमार प्रज्ञा, निशा, राहुल वर्मा, दिलीप त्रिपाठी, गोविन्द कुमार, पंकज, इंद्रजीत यादव आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed