{"_id":"59b975674f1c1b30688b45ea","slug":"101505326439-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 नंबर पर दे दी चेन छिनैती की गलत सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 नंबर पर दे दी चेन छिनैती की गलत सूचना
Updated Wed, 13 Sep 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। रामनाथ देवरिया मोहल्ले के रहने वाले एक युवक ने 100 नंबर पुलिस को चेन स्नेचिंग की सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक और आरोपी दोनों को पकड़ लिया। कोतवाली लाकर पूछताछ की गई तो मामला फर्जी निकला।
मंगलवार की देर रात को रामनाथ देवरिया मोहल्ले के रहने वाले एक युवक ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी कि भटवलिया के एक युवक ने उसके गले की चेन छीन लिया है। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। फोन करने वाले युवक से पूछताछ की तो उसने भटवलिया मोहल्ले के एक युवक का नाम बताया। पुलिस उसे लेकर वहां पहुंच गई। उसे भी पकड़ लिया गया। दोनों को कोतवाली लाया गया। पूछताछ में मामला सामने आया कि फोन करने वाले युवक नशे में था। जिस पर आरोप लगा रहा है, उससे पुराना विवाद है। पूछताछ में यह बात साफ हो गई कि चेन छिनैती नहीं हुई है। पुलिस दोनों को हिरासत में रखे है। सीओ सिटी संदीप सिंह का कहना है कि सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची थी। दोनों को कोतवाली लाकर पूछताछ की गई तो मामला झूठा निकला।