{"_id":"59b183f24f1c1bfb7f8b4bbe","slug":"101504805874-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केस दर्ज करने से कतरा रही है पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केस दर्ज करने से कतरा रही है पुलिस
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। नगर में हो रही ताबड़तोड़ बाइक चोरी, लूट से लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। लोगों का आरोप है कि मारपीट, बाइक चोरी जैसे मामले में पुलिस केस दर्ज करने से कतरा रही है। इससे नाराज पीड़ितों को न्याय के लिए उच्चाधिकारियों का दरवाजा खटखटाना पड़ रहा है।
कोतवाली थानाक्षेत्र के परसियां तारा गांव निवासी राम नयन मिश्र 18 अगस्त को बाइक यूनियन बैंक के पास खड़ी कर बैंक में कोई काम कर रहे थे। इसी बीच किसी ने उनकी बाइक चुरा ली। काम निपटाने के बाद जब वह वापस लौटे तो बाइक गायब मिली। पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की। लेकिन पुलिस केस के बजाय पीड़ित को तहरीर पर मुहर लगाकर वापस कर दिया। बार-बार दौड़ने के बाद भी पुलिस ने 20 दिन बाद भी केस नहीं दर्ज की। इसके अलावा नवलपुर गांव में फातिहा पढ़ने को लेकर मारपीट के मामले में पुलिस एक सप्ताह बाद भी केस दर्ज नहीं की। सीओ शितांशु कुमार ने बताया कि पीड़ितों को न्याय दिलाना पुलिस का काम है। अगर इसमें लापरवाही होती है तो ठीक नहीं होगा।