{"_id":"597a1b6b4f1c1b32398b46be","slug":"101501174635-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व माध्यमिक शिक्षकों ने भरी आंदोलन की हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व माध्यमिक शिक्षकों ने भरी आंदोलन की हुंकार
Updated Thu, 27 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन की हुंकार भरी है। 31 जुलाई को लखनऊ में धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया है। गुरुवार को सदर बीआरसी भवन में संघ के पदाधिकारियों की हुई बैठक में आंदोलन की सफलता की रणनीति बनाई गई।
जिलाध्यक्ष विनोद सिंह ने कहा कि प्रांतीय अध्यक्ष के आह्वान पर 30 जुलाई की रात को हजारों पूर्व माध्यमिक शिक्षक लखनऊ रवाना होंगे। सरकार की शिक्षक और कर्मचारी विरोधी नीतियों के कारण ही समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। संरक्षक सुदर्शन कुशवाहा ने कहा कि 50 वर्ष पर अनिवार्य सेवानिवृत्त आदेश सरकार का तुगलकी फरमान है। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल आदि प्रदेशों की तरह यूपी सरकार भी पुरानी पेंशन बहाल करे। बैठक में बीएसए उपेंद्र कुमार भी पहुंचे। उन्होंने शिक्षकों की समस्याएं सुनी। समायोजन समेत अन्य समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। महामंत्री नंदलाल ने कहा कि किसी भी कीमत पर शासनादेश के खिलाफ समायोजन स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस दौरान कृपानारायण सिंह, नरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश कुशवाहा, हृदयानंद भारती, अजय यादव, श्यामदेव यादव, फारूक शमीम आदि मौजूद रहे।