फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   10 goats stolen after breaking the lock of the room

Deoria News: कमरे का ताला तोड़कर 10 बकरियां चोरी

Sun, 23 Nov 2025 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 23 Nov 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
10 goats stolen after breaking the lock of the room
चनुकी। लार थाना क्षेत्र के हरखौली में चोरों ने रात में मकान के बगल के कमरे का ताला तोड़कर अंदर बांधकर रखी गई 10 बकरियां चुरा ले गए। हरखौली निवासी दुर्गावती पत्नी लवकुश यादव रामजानकी मार्ग के किनारे मकान बनाकर रहती हैं। मकान के सामने बकरियों को रखने के लिए एक कमरा बनाया है। बृहस्पतिवार की देर शाम 10 बकरियां और उसके छोटे-छोटे बच्चों को कमरे के अंदर बांधकर बाहर से ताला बंदकर अपने मकान में सोने चली गई। जिस कमरे में बकरी को बांधा गया था उसके बगल के एक कमरे में कुछ मजदूर किराए पर रहते हैं। रात में चोरों ने मजदूरे के कमरे को बाहर से बंदकर दिया और ताला तोड़कर अंदर से 10 बकरियां चुरा ले गए। दुर्गावती देवी ने पुलिस को तहरीर देकर बकरियां बरामद करने की मांग की है। इस संबंध में सीओ सलेमपुर मनोज कुमार से बात करने के लिए फोन किया गया लेकिन उनका फोन नहीं उठा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed