फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   10 cm uncresed water level of sarayoo river

सरयू नदी के जलस्तर में 10 सेमी का इजाफा, बाढ़ प्रभावित गांवों के लिए नाव बनी सहारा

Sun, 01 Aug 2021 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
10 cm uncresed water level of sarayoo river
सरयू नदी के जलस्तर में 10 सेमी का इजाफा, बाढ़ प्रभावित गांवों के लिए नाव बनी सहारा
विज्ञापन

बरहज। सरयू नदी में सैलाब उमड़ आया है। नदी में आई बाढ़ के कारण भदिला प्रथम और परसियां-विशुनपुर देवार के सात टोले पानी से घिर गए हैं। बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों के आने-जाने के लिए नाव ही सहारा बना हुआ है। सरयू नदी के जलस्तर में पिछले 24 घंटे में 10 सेमी का इजाफा हुआ है।
शनिवार को थाना घाट पर सिंचाई विभाग के मीटर गेज पर नदी का पानी खतरे के निशान 66.50 से 65 सेमी ऊपर 67.15 पर बह रही थी। नदी तीन दिनों से बढ़त बना रही है। बाढ़ का पानी खेतों के रास्ते गांवों तक पहुंच गया है। नदी में आई बाढ़ के कारण नदी का पानी कटइलवा से कपरवार संगम तट तक रामजानकी मार्ग तक पहुंच गया है। जबकि राप्ती भी उफान पर है। भदिला प्रथम और परसियां-विशुनपुर देवार के स्कूलहिया, कत्लहिया, सुग्गी माझी, पुरानी दलित बस्ती, चौहान टोला, बांके सहित सात टोले पानी से घिर गए हैं। इससे गांवों में रहने वालों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। एसडीएम संजीव कुमार यादव ने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए समुचित उपाय किए गए हैं। जलस्तर में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।
विज्ञापन

प्रशासन ने लगाईं 10 नावें, मवेशियों के लिए चारा का संकट
बरहज। प्रशासन ने भदिला प्रथम में चार, जबकि परसियां-विशुनपुर देवार के सात टोलों में छह नावें लगा रखी है। बाढ़ जैसी विभीषिका से लोग चिंतित हैं। बेजुबानों के लिए चारा का संकट गहरा गया है। बाढ़ प्रभावित गांवों के लोग पशुओं और परिजनों के लिए ठिकाने की तलाश में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed