{"_id":"660b0bd58704eb6a110f31d4","slug":"1-died-in-incident-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-122514-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पेड़ की डाल गिरने से अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पेड़ की डाल गिरने से अधेड़ की मौत
Tue, 02 Apr 2024 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 02 Apr 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मईल। थाना क्षेत्र के करौता गांव में घास काटते समय एक अधेड़ नीम के सूखे पेड़ की डाल गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
करौता गांव के छोटे लाल राजभर (50) सोमवार को जूनियर हाईस्कूल करौता के पास घास काट रहे थे। वहीं पर सूखा पेड़ था। उस समय तेज हवा के झोंका के कारण सूखे पेड़ की डाल उन पर गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव के लोग उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसिया चंदौर ले गए, जहां डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज देवरिया में प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति गंभीर देखकर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया गया। जहां जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव पहुंचे तो गांव वालों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया। छोटेलाल की केवल दो लड़कियां हैं। उनकी पत्नी मीरा का रोते-रोते बुरा हाल है। वह मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया गया है।