{"_id":"b4071ac6-be02-11e2-a519-d4ae52bc57c2","slug":"delhi-ramlila-ravan-satyapal-singh-passes-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमेशा के लिए खामोश हो गया 'दिल्ली का रावण'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमेशा के लिए खामोश हो गया 'दिल्ली का रावण'
संभल/ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2013 01:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष और दिल्ली की रामलीला में रावण का किरदार निभाने वाले सत्यपाल सिंह की आवाज बुधवार को हमेशा के लिए खामोश हो गई।
विज्ञापन
भटपुरा गांव निवासी चौधरी सत्यपाल सिंह (67) पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। सोमवार को उन्हें अचानक खून की उल्टियां हुई। इसके बाद उन्हें कासमॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
मंगलवार को उन्हें मेरठ ले जाया गया, जहां बुधवार सुबह उनका निधन हो गया। उनके शव को भटपुरा गांव लाया गया। दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
वह बीते दस सालों से दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली श्रीराम लीला में लंकाधिपति रावण का अभिनय करते थे।
उनकी अभिनय कला को देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री भी सम्मानित कर चुके हैं।