फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   delegation from UP visited American aircraft manufacturer Sikorsky main plant in Connecticut US

America: यूपी के प्रतिनिधिमंडल ने किया अमेरिकी विमान निर्माता सिकोर्स्की के मुख्य संयंत्र का दौरा, की ये पेशकश

Tue, 13 Dec 2022 08:51 AM IST
शाहरुख खान एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 13 Dec 2022 08:51 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश प्रतिनिधिमंडल ने सिकोर्स्की को उत्तर प्रदेश डिफेंस कॉरिडोर से उपकरण लाने और साथ ही उन्हें उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में भाग लेने और देश में निर्माताओं के साथ सम्मेलन आयोजित करने के लिए आमंत्रित करने की पेशकश की।

विज्ञापन
delegation from UP visited American aircraft manufacturer Sikorsky main plant in Connecticut US
यूपी के प्रतिनिधिमंडल ने किया अमेरिकी विमान निर्माता सिकोर्स्की के मुख्य संयंत्र का दौरा - फोटो : एएनआई

विस्तार

उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का एक प्रतिनिधिमंडल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश के. अवस्थी, पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और अन्य ने कनेक्टिकट में अमेरिकी विमान निर्माता सिकोर्स्की के मुख्य संयंत्र का दौरा किया।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश प्रतिनिधिमंडल ने सिकोर्स्की को उत्तर प्रदेश डिफेंस कॉरिडोर से उपकरण लाने और साथ ही उन्हें उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में भाग लेने और देश में निर्माताओं के साथ सम्मेलन आयोजित करने के लिए आमंत्रित करने की पेशकश की।
विज्ञापन


भाजपा विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने अमेरिका में कहा कि यूपी प्रगतिशील राज्यों में है, प्रदेश में बड़ी संख्या में MSME हैं। हमने कानून-व्यवस्था में सुधार किया और जमीन को माफियाओं और डॉन से मुक्त किया और गरीबों के विकास के लिए इस्तेमाल किया। ये यूपी को बदलने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इच्छाशक्ति को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा विधायक ने कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में UP की जो बदलती हुई और बदली तस्वीर है उसे चर्चा का विषय बनाएं क्योंकि UP भारत की रीढ़ की हड्डी है और आवश्यक है कि भारत जब तेजी से विकसित होगा तो उसके लिए UP को भी विकसित करना पड़ेगा।

वहीं, योगी के मंत्री सुरेश खन्ना ने यूएसए में कहा कि पीएम मोदी ने अपने जैसे व्यक्ति (योगी आदित्यनाथ) को यूपी का सीएम बनाया, जिसका आम लोगों की स्थिति सुधारने और राज्य के विकास के अलावा कोई व्यक्तिगत एजेंडा नहीं है। आज यूपी में स्थिर और नीति आधारित सरकार है। हम आपको यूपी में निवेश बढ़ाने के लिए आमंत्रित करते हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed