{"_id":"a9c3038b8f2a599e1f5adc6f69cbaff1","slug":"decoit-pahad-singh-demanded-twenty-five-lakhs","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकू पहाड़ सिंह ने मांगी बसपा नेता से 25 लाख की फिरौती!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकू पहाड़ सिंह ने मांगी बसपा नेता से 25 लाख की फिरौती!
अमर उजाला, देवरिया
Updated Sat, 21 Dec 2013 04:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के देवरिया में बसपा नेता और रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सुरेश तिवारी से 25 लाख की फिरौती मांगी गई है। मोबाइल फोन पर फिरौती मांगने वाले ने खुद को जंगल पार्टी से डाकू पहाड़ सिंह बताया।
विज्ञापन
पूर्व विधायक ने बताया कि 17 दिसंबर को शाम को कॉल आई। कॉल रिसीव करते समय दूसरी तरफ से बोलने वाले अपना नाम डाकू पहाड़ सिंह बताया। कहा कि उसका ताल्लुक जंगल पार्टी से है। जल्द से जल्द 25 लाख रुपये रामलक्षन कन्हौली मार्ग के करिहवां पुल पर पहुंचा दें।
विज्ञापन
पूर्व विधायक का कहना है कि जंगल पार्टी और डाकू जैसे शब्दों से इस कॉल को मजाक समझा। अगले दिन दोपहर बाद फिर ऐसी ही कॉल आई। कॉल करने वाले ने पहले की तरह अपना परिचय दोहराया और अब तक रकम न पहुंचाने पर जल्द घर के किसी सदस्य को अपहरण कर लेने की धमकी दी।
विज्ञापन
पढ़ें, एक साल से पिता कर रहा था बेटी से रेप
इसके बाद उन्होंने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को फोन से सूचना दी। शुक्रवार को उन्होंने रुद्रपुर थाने में इसकी लिखित सूचना दी और डीएम-एसपी से मिले।
कोतवाल विक्रम सिंह ने बताया कि पूर्व विधायक के फोन पर डिसप्ले हुए फोन नंबर को सर्विंलांस पर लगाकर संबंधित शख्स तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। इस बीच उनकी और घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
पढ़ें, बच्चे का सीना चीर के निकाल डाले सारे अंग