{"_id":"590ee4114f1c1bdb558509a0","slug":"demanding-dowry-family-made-hostage-including-groom","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में दूल्हे ने रखी ऐसी डिमांड तो बंधक बना ली बारात","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी में दूल्हे ने रखी ऐसी डिमांड तो बंधक बना ली बारात
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहपऊ
Updated Sun, 07 May 2017 04:56 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज में बाइक न मिलने पर शादी से इंकार करने वाले लड़का पक्ष को लड़की पक्ष ने जमकर मजा चखाया। तिलक समारोह पर बाइक के एक लाख रुपये लेने वाले वर पक्ष को शादी वाले दिन लड़की वालों ने दूल्हे सहित बंधक बना लिया और बाइक के नाम पर लिए एक लाख रुपये वापस मंगाकर लड़की के खाते में जमा कराए। इसके बाद फेरों की रस्म पूरी कराई। वहीं, तिलक समारोह में वधू पक्ष की लड़कियों से मजाक करने वाले युवकों की भी जमकर धुनाई की गई।
विज्ञापन
हुआ यूं कि सात दिन पहले क्षेत्र में दलित समाज के एक युवक की तिलक समारोह था। यहां दहेज में बाइक न मिलने पर लड़के वालों ने लड़की पक्ष से जमकर कहासुनी की और बाइक के नाम पर एक लाख रुपये लेकर ही कार्यक्रम को पूरा कराया। वहीं तिलक समारोह में आईं लड़की पक्ष की कुछ युवतियों के रसगुल्ले आदि में नमक, मिर्च मिला दिया, जिससे वह खाना भी नहीं खा सकीं। लेकिन युवतियों ने उन लड़कों की तस्वीरें मोबाइल में कैद कर लीं।
विज्ञापन
इसके बाद शादी वाले दिन लड़की पक्ष के लोगों ने पहले तो उन युवकों की जमकर धुनाई की, इसके बाद बाइक देखने की जिद पर अड़ गए। बाइक न होने की जानकारी पर दूल्हे सहित सभी परिजनों को बंधक बना लिया। बाद में बाइक के नाम पर दिए एक लाख रुपये मंगाकर लड़के खाते में जमा कराए। इसके चलते दूसरे दिन शाम को फेरों की रश्म पूरी हुई। यह बाद कस्बे में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन