फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   crime for marriage with facebook girlfriend

फेसबुक गर्लफ्रेंड से शादी रचाने के लिए कर दिया 'कांड'

Fri, 16 Aug 2013 08:25 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Fri, 16 Aug 2013 08:25 AM IST
विज्ञापन
crime for marriage with facebook girlfriend

नई दिल्ली में फेसबुक पर बनी गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए एक युवक ने केमिकल उद्योगपति के घर में चोरी की और करीब पांच लाख रुपये की अंगूठी समेत चोरी के सामान को लेकर बिहार युवती के घर पहुंच गया।

विज्ञापन


उसके चोरी करने की बात बताने पर युवती ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया। जब वह चोरी का सामान लौटाने दिल्ली आ रहा था तो डिफेंस कॉलोनी थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह की टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से करीब साढ़े छह लाख रुपये का सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, केमिकल उद्योगपति असप्रीत डिफेंस कॉलोनी के आनंदलोक में रहते हैं। 30 जुलाई को उनके घर में चोरी हो गई थी। क्रेडिट कार्ड से 70 हजार रुपये भी निकाले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के समय से उनका नौकर जितेंद्र उर्फ रिंकू भी गायब था। जांच में पता चला कि जितेंद्र ने महंगा फोन ले रखा था।

फेसबुक पर उसकी बेगूसराय (बिहार) की 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा से दोस्ती हो गई थी।

पुलिस जब बिहार छात्रा के घर पहुंची तो पता लगा कि जितेन्द्र उनके घर आया था। एसआई अमित कुमार, हवलदार शैलेष और सिपाही प्रदीप व सुरेन्द्र की टीम ने उसे नई दिल्ली रेलवे स्टेशने से पकड़ा। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed