{"_id":"801a8f9c-6207-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"court-issues-warrant-against-shivpal-singh-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपाल सिंह यादव समेत तीन के खिलाफ वारंट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपाल सिंह यादव समेत तीन के खिलाफ वारंट
कानपुर/ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2013 12:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिरंगा केक काटने के मामले में पेश न होने पर अपर मुख्य महानगरीय मजिस्ट्रेट (सात) ने आरोपी लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव समेत दो लोगों के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है। जबकि एक अन्य सपा नेता सचिन तांगड़ी के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया है।
विज्ञापन
इस मामले में दो आरोपी हरमोहन सिंह यादव और जितेंद्र बहादुर सिंह की फाइल बंद कर दी गई है क्योंकि इन दोनों का निधन हो चुका है।
नेता चौधरी हरमोहन सिंह के बर्थ डे पर मर्चेंट चैंबर हाल में सपा के बैनर तले 18 अक्तूबर-2010 को समारोह का आयोजन हुआ था। इस मौके पर तबके नेता प्रतिपक्ष शिवपाल सिंह यादव, चौधरी हरमोहन सिंह यादव, हाजी इरफान सोलंकी, सचिन तांगड़ी आदि ने राष्ट्रीय ध्वज के रंग में बना केक काटा था।
विज्ञापन
प्रशासन ने इस मामले को संज्ञान में लिया था। इसके अलावा एक व्यक्ति आर. कुमार ने याचिका दायर की थी। इसमें कहा गया था कि ऐसा करना राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है और राष्ट्रद्रोह की श्रेणी में आता है। इस मामले की सुनवाई पहले एसीएमएम टू की अदालत में चली। अब इस मामले की सुनवाई एसीएमएम (सात) की अदालत में चल रही है।
विज्ञापन
शुक्रवार को सुनवाई करते हुए अदालत ने इस मामले में गैरहाजिर चल रहे आरोपियों के खिलाफ वारंट जारी करते हुए 18 फरवरी को पेश होने का आदेश दिया है। वारंट की प्रति संबंधित आरोपियों के थानाक्षेत्रों को भेज दी गई है।