{"_id":"d38c8a18-bed2-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"couple-commit-suicide-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई को बहन से हुआ इश्क, और फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई को बहन से हुआ इश्क, और फिर...
मथुरा/एजेंसी
Updated Fri, 17 May 2013 02:49 PM IST
विज्ञापन
यूपी के मथुरा जिले में गुरुवार को एक विवाहित प्रेमी और अविवाहित प्रेमिका ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। दोनों रिश्ते में भाई-बहन थे।
विज्ञापन
शवों के पास मिले सुसाइड नोट से पता चला कि दोनों ने आत्मग्लानि के चलते आत्महत्या की।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना राया के गांव कपूरा निवासी सरदार सिंह बघेल का 28 वर्षीय पुत्र संजय उर्फ संजू दूधिया का काम करता था। वह मथुरा में दूध बेचने जाता था और रात को थाना कोतवाली के वनखंडी मोहल्ले में अपने मामा के यहां रुक जाया करता था।
वहां उसकी ममेरी बहन और उसके बीच प्रेम का रिश्ता पनप गया। संजू विवाहित था तथा उसके तीन बच्चे भी थे। इसलिए दोनों ने इस अवैध रिश्ते को समाप्त करने के लिए खुद को ही समाप्त करने का निर्णय लिया और छाता थाना क्षेत्र में ट्रेन के आगे लेटकर जान दे दी।
विज्ञापन
पुलिस को यह जानकारी घटनास्थल के निकट मिले उनके सुसाइड नोट से मिली है। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए हैं।