फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   coronavirus in up 590 new covid positive found in last 24 hours

Coronavirus in UP: कोरोना मामलों में टॉप पर राजधानी लखनऊ, दूसरे नंबर पर नोएडा, यहां देखें किस जिले में कितने मरीज

Sat, 25 Jun 2022 05:57 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यूपी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यूपी Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 25 Jun 2022 05:57 PM IST
सार

बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा सतर्क है। दो दिन पहले ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को कोरोना के प्रति सतर्क और सावधान रहने के निर्देश दिए थे।  संक्रमण के मामले भी राजधानी में ही सबसे अधिक हैं।

विज्ञापन
coronavirus in up 590 new covid positive found in last 24 hours
Coronavirus in UP - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से ग्रसित 590 मरीज मिले हैं। सबसे अधिक 163 मरीज सूबे की राजधानी लखनऊ में मिले हैं। राजधानी में अभी सक्रिय मामलों की संख्या 946 है। लखनऊ के बाद संक्रमण के मामलों में नोएडा दूसरे स्थान पर है। पिछले 24 घंटों में कुल 99279 नमूनों का परीक्षण किया गया है। राहत की खबर ये है कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के कारण एक भी व्यक्ति की जान नहीं गई है।

विज्ञापन


अफसरों को सीएम योगी के निर्देश 
हाल ही में सीएम योगी ने अफसरों को निर्देश दिए थे कि कोविड की बदलती परिस्थितियों पर सूक्ष्मता से नजर रखी जाए। सभी अस्पतालों में चिकित्सकीय उपकरणों की क्रियाशीलता, डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ की समुचित उपलब्धता की गहनता से परख की जाए। आवश्यक दवाओं के साथ मेडिसिन किट तैयार करा लिए जाएं। सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क लगाए जाने के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से आमजन को जागरूक किया जाए।
विज्ञापन


संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए 1 जुलाई से अभियान
संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए 1 जुलाई से प्रदेशव्यापी अभियान शुरू हो रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, फॉगिंग सैनिटाइजेशन के संबंध में जागरूकता बढ़ाये जाने की जरूरत है। अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी जरूरी तैयारियां कर ली जाएं। जनप्रतिनिधि गणों का भी सहयोग लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

जनपद 24 घंटे में मिले मरीज 24 घंटे में स्वस्थ हुए मरीज सक्रिय मरीजों की संख्या
लखनऊ 163 104 946
नोएडा 71 109 709
गाजियाबाद 70 49 389
वाराणसी 12 17 145
गोरखपुर 14 12 93
झांसी 18 13 87
कानपुर 10 10 81
लखीमपुर 16 4 60
मरेठ 8 4 52
प्रयागराज 6 7 47




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed