फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   cooling oil can damage your brain

सावधान! ठंडा तेल गला सकता है आपका दिमाग

Fri, 16 Aug 2013 03:34 PM IST
शैलेश सिंह/वाराणसी
शैलेश सिंह/वाराणसी Updated Fri, 16 Aug 2013 03:34 PM IST
विज्ञापन
cooling oil can damage your brain

सिरदर्द होने पर ठंडा तेल लगाने वालों को थोड़ी देर के लिए भले ही राहत मिल जाती है, लेकिन यह दिमाग के लिए नुकसानदेह है। ठंडा तेल में मिला कपूर मस्तिष्क की नसों में गलन पैदा करता है। तेल में कपूर की मात्रा जितनी ज्यादा होगी, वह उतना ही नुकसान करेगा।

विज्ञापन


यह निष्कर्ष बीएचयू के न्यूरो चिकित्सकों ने एक शोध में निकाला है।

गत जनवरी से अप्रैल माह तक बीएचयू में सिरदर्द का उपचार कराने आईं पूर्वांचल के विभिन्न जिलों की 78 महिलाओं का न्यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. वीएन मिश्रा की टीम ने ब्योरा तैयार किया।
विज्ञापन


इसमें यह बात सामने आई कि ये सभी महिलाएं सिरदर्द से राहत पाने के लिए बाजार में मिलने वाला कोई न कोई ठंडा तेल इस्तेमाल करती थीं। इन महिलाओं को शुरू में दर्द निवारक दवाएं दी गईं, लेकिन कोई खास फर्क नहीं पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब पीडि़त महिलाओं का सीटी स्कैन कराया गया। इसकी रिपोर्ट से पता चला कि इन महिलाओं के मस्तिष्क की नसों में तेजी से गलन शुरू हो गई थी। इसके बाद बाजार में मिलने वाले दो अलग-अलग ब्रांड के ठंडे तेल के नमूने का प्रयोगशाला में विश्लेषण किया गया।

इसमें एक नमूने में प्रति सौ मिलीलीटर तेल में .546 ग्राम तथा दूसरे में .5 ग्राम कपूर पाया गया। इन नमूनों में मेंथाल होने की भी पुष्टि हुई। अब यह पता लगाने के लिए शोध चल रहा है कि ठंडे तेल में कपूर की अधिकतम कितनी मात्रा दिमाग सहन कर सकता है।


कपूर दिमाग की नसों में गलन पैदा करता है, जिससे मांसपेशियों में दर्द होता है। बाद में यह मस्तिष्क की कई बीमारियों का कारण बन जाता है। कपूर के हानिकारक प्रभाव का जिक्र काफी पहले 'अमेरिकी जर्नल ऑफ टॉक्सिकोलॉजी में किया जा चुका है। जिस तेल में कपूर की जितनी मात्रा होगी वह दिमाग की नसों के लिए उतना ही नुकसानदेह होगा।
- डॉ. वीएन मिश्रा, न्यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष, बीएचयू

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed