फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   congress and bsp made up backward

'कांग्रेस-बसपा ने यूपी को पीछे धकेला'

Fri, 18 Oct 2013 08:17 PM IST
अमर उजाला, कानपुर
अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 18 Oct 2013 08:17 PM IST
विज्ञापन
congress and bsp made up backward

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि कुछ सांप्रदायिक लोग प्रदेश का माहौल बिगाड़ रहे हैं। ऐसे लोगों को सपा सरकार किसी भी सूरत में सफल नहीं होने देगी। केंद्र और प्रदेश की पिछली सरकारों ने यूपी को आर्थिक रूप से कमजोर किया है।

विज्ञापन


सपा सरकार धीरे-धीरे व्यवस्था सुधार रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की पूर्व सरकारें और केंद्र ने यदि धन और योजनाओं का सही तरीके से प्रयोग किया होता तो उत्तर प्रदेश विकसित राज्यों में गिना जाता।
विज्ञापन


वह शुक्रवार को पूर्व सांसद स्वर्गीय हरमोहन सिंह के जन्मदिवस पर आयोजित समारोह में यह बातें कहीं। इस दौरान उन्होंने केडीए की करीब एक दर्जन योजनाओं का लोकार्पण किया। बाद में उन्होंने ग्रीनपार्क स्टेडियम का निरीक्षण और अत्याधुनिक पुलिस कंट्रोल रूम का उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस और बसपा की सरकारी नीतियों ने प्रदेश को बहुत पीछे किया है। बिना मोदी और भाजपा का नाम लिए उन्होंने अयोध्या और उसके आसपास चल रही गतिविधियों पर सख्त नाराजगी जाहिर की।

उन्होंने कहा कि पहले परिक्रमा और अब सभा के नाम पर राज्य का माहौल बिगाड़ा जा रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में बिजली का संकट है। इसे दूर करने के लिए पूर्व में समय से प्रयास नहीं हुआ।


सपा सरकार की योजना है कि प्रदेश में दो-तीन और विद्युत उत्पादन गृह स्थापित किए जाएं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने छात्र-छात्राओं को लैपटॉप भी वितरित किए। साथ ही वरिष्ठ नागरिकों और मेधावी छात्रों को सम्मानित किया।

समारोह को लोकनिर्माण और सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed